Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor के दिल पर किस शख्स का कब्जा? 'आशिकी' एक्ट्रेस के फोन से खुला राज, तीन साल छोटा ब्वॉयफ्रेंड!

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 05:08 PM (IST)

    Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस का कई अभिनेताओं के नाम जुड़ चुका है। हालांकि उन दिनों उ ...और पढ़ें

    किसे डेट कर रहीं श्रद्धा कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    किसे डेट कर रहीं श्रद्धा कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को कर रहीं डेट!
    2. श्रद्धा कपूर ने रिलेशनशिप स्टेटस किया था रिवील
    3. श्रद्धा के वॉलपेपर पर दिखी रोमांटिक फोटो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्यूट हसीना श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के चाहने वालों की कमी नहीं है। लाखों लोग स्त्री पर अपना दिल हार बैठे हैं, लेकिन आखिर उनके दिल में किसका राज है, इसका खुलासा हो गया है। श्रद्धा कपूर के फोन ने ही उनके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सारा सस्पेंस खत्म कर दिया है।

    आशिकी 2 और स्त्री जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा कपूर का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। चर्चा है कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। फिर उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा। अब श्रद्धा के एक फिल्म राइटर को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। 

    श्रद्धा के वॉलपेपर में किसकी फोटो?

    इन अफवाहों के बीच अब आखिरकार श्रद्धा कपूर के फोन ने ही उनका राज खोल दिया है। दरअसल, श्रद्धा के फोन वॉलपेपर पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। उनके वॉलपेपर में जो शख्स दिखाई दे रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि 34 साल के राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) हैं। हाल ही में, वह मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान जब वह गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी उनके फोन की लाइट जली और वॉलपेपर दिखाई दिया।

    उनके वॉलपेपर पर श्रद्धा और राहुल की सेल्फी थी। इस तस्वीर के सामने आते ही यह क्लियर हो चुका है कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक श्रद्धा या राहुल ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में हैं Shraddha Kapoor, पहली बार ब्वॉयफ्रेंड का किया जिक्र, बताया- क्या है शादी का प्लान

    रिलेशनशिप पर दिया था हिंट

    कुछ समय पहले 37 साल की श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। वह राहुल के साथ वड़ा पाव डेट पर गई थीं और कहा था कि क्या वह हमेशा उन्हें इसी तरह बुली कर सकती हैं। उन्होंने राहुल को टैग करते हुए वड़ा पाव की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "क्या मैं यूं ही हमेशा वड़ा पाव पर ले जाने के लिए आपको बुली कर सकती हूं?"

    Shraddha

    राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की पहली मुलाकात फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में वह लीड रोल में थीं, जबकि राहुल फिल्म के को-राइटर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई रही थीं।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor बनना चाहती हैं हाफ गर्लफ्रेंड या चाहिए शराबी ब्वॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने रोमांटिक लाइफ पर कही ये बात