Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor ने घर में किया 'नन्ही Stree' का स्वागत, मेहमान को देखते ही खराब हुआ इस फैमिली मेंबर का मूड

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:50 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर की एक तरफ जहां स्त्री 2 (Stree 2) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर ने शेयर की नन्ही स्त्री की तस्वीरें/ फोटो- Instagram
    श्रद्धा कपूर ने शेयर की नन्ही स्त्री की तस्वीरें/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर ने फैंस से करवाई नन्ही स्त्री की मुलाकात
    2. नन्ही स्त्री से मिलकर घर का ये सदस्य हुआ उदास
    3. 'स्त्री-2' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की दो तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। उनकी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने अब तक जवान से पठान और एनिमल से लेकर गदर 2 जैसी कई धांसू फिल्मों को धूल चटा दी है।

    श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस वक्त सिर्फ बॉक्स ऑफिस की ही क्वीन नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया की 'रानी' भी हैं। विराट कोहली के बाद वह सेकंड सेलिब्रिटी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    वह भी अपने फैंस से कनेक्ट रहने और उन्हें एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया कि उनके घर में नन्ही 'स्त्री' आई है।

    'स्त्री' श्रद्धा कपूर के घर में आई एक और 'नन्ही स्त्री'

    श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, एक उसकी जिसके आने से वह बेहद खुश हैं और दूसरी उसकी जिसका मूड नए सदस्य को देखकर बहुत खराब हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर में एक प्यारी सी फीमेल पपी आई है, जिसको हग करते हुए उन्होंने फोटो भी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Box Office: 'स्त्री' से पहले इन चुड़ैलों ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया है कब्जा, कमाई में भर-भर के छापे नोट

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "मेरे घर आई एक नन्ही स्त्री, मिली 'स्मॉल से। हमारी नई फैमिली मेंबर से। मेरे दिलदार दोस्त ने इस छोटी सी खुशी को मुझे गिफ्ट किया है। अब ये हुआ ना सबसे बेस्ट तरीका जश्न मनाने का। वो तो अलग बात की इस सेलिब्रेशन में एक कोई है जो काफी नाखुश है। आगे करके खुद देखो वो शख्स कौन है"।

    shraddha kapoor

    नन्ही स्त्री से मिलकर श्रद्धा का फेवरेट हुआ उदास 

    श्रद्धा कपूर ने जो दूसरी फोटो शेयर की है, उसमें उनका डॉग शायलॉन है, जो काफी उदास नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शायलॉन को लग रहा है कि अब उसे कम प्यार मिलेगा"।

    खबरें और भी

    दूसरे यूजर ने लिखा, "स्मॉल बड़ी होकर और भी ज्यादा क्यूट हो जाएगी और मुझे लगता है कि वह अपनी क्यूटनेस से शायलॉन को मना ही लेगी, उन पर स्त्री का भी तो इन्फ्लुएंस है"।

    यह भी पढ़ें: 'स्त्री' Shraddha Kapoor की खासमखास की होने जा रही Bigg Boss 18 में एंट्री, नाम पर लगी मुहर!