Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इससे प्यारा वीडियो...' अनंत-राधिका की शादी में रिद्धि- सिद्धि को प्यार से दुलारती नजर आईं Shreya Ghoshal

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 01:50 PM (IST)

    अनंत-राधिका की शादी में श्रेया घोषाल सोनू निगम सुखविंदर जैसे कई जाने-माने सिंगर्स ने लाइव परफॉर्म किया था। एक तरफ जहां इस इवेंट से कई सारी फोटोज और वी ...और पढ़ें

    श्रेया घोषाल ने शेयर किया क्यूट वीडियो
    श्रेया घोषाल ने शेयर किया क्यूट वीडियो

    HighLights

    1. 12 जुलाई को हुई थी अनंत-राधिका की शादी
    2. श्रेया घोषाल ने राधिका की विदाई में गाया गाना
    3. बछड़ों को प्यार से दुलारती नजर आईं सिंगर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिंगर श्रेया घोषाल उन पॉपुलर आर्टिस्ट में से हैं जिन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में लाइव परफॉर्म किया था। जहां शादी होने के बाद भी इसके कई सारे वीडियोज और फोटो वायरल हो रहे हैं वहीं श्रेया घोषाल ने एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया। श्रेया ने समारोह से दो प्यारे-प्यारे बछड़ों के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

    बछड़ों को दुलारती नजर आईं श्रेया घोषाल

    इन बछड़ों का नाम रिद्धि और सिद्धि है जिनके साथ श्रेया बहुत ही मस्ती में खेलते और उन्हें सहलाती नजर आईं। वायरल वीडियो में बछड़ों ने कढ़ाई वाली लाल रंग की मखमली जैकेट पहनी हुई है। श्रेया पहले उसे लड्डू खिलाती हैं और फिर ढेर सारा दुलार करती हैं।

    इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा,“पिछले कुछ दिनों में जो सबसे प्यारी चीज हुई वह यह थी। रिद्धि और सिद्धि दो सबसे प्यारी और सुंदर गैय्या से मिली।

    View this post on Instagram

    A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

    यह भी पढ़ें: रियलिटी शो से की थी Shreya Ghoshal ने अपने करियर की शुरुआत, संजय लीला भंसाली ने बना दिया था रातों-रात स्टार

    यूजर्स ने की सिंगर की तारीफ

    सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ये लोग जाहिर नहीं कर पा रहे लेकिन सच में वो भी बहुत खुश हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने पूरे साल में इससे प्यारा वीडियो नहीं देखा। तीसरे यूजर ने लिखा, एक तरफ जहां सब लोग शादी की फोटो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं वहीं श्रेया बछड़ों के साथ खेलने में बिजी हैं। आपके जैसा कोई और नहीं है।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ये दो बछड़े भी थे। ऐसा माना जाता है कि जानवर जीवन में खुशहाली और पवित्रता लाता है। साल 2023 में जोड़े ने अपने सगाई समारोह से पहले भी गायों को 'गुड़ लपसी' खिलाई थी। रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों ने नाथवाड़ा की एक गौशाला में आध्यात्मिक समय भी बिताया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shreya Ghoshal: 'आगे बढ़ने के लिए दिमाग और कान दोनों का खुला रखना जरूरी', श्रेया घोषाल ने खोले दिल के राज