यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cannes 2023 से लौटी श्रुति हासन ब्वॉयफ्रेंड से पहुंची मिलने, शांतनु हजारिका के साथ मस्ती करती आई नजर
Shruti Haasan Boyfriend कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के बाद अब श्रुति हासन भारत वापिस लौट आई है। अब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के सा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shruti Haasan Boyfriend: फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन हाल ही में हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी।अब वह वापिस आ गई है और अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका से मिलने पहुंची है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांस फिल्म फेस्टिवल में श्रुति हासन ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पोज दिया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वह काफी उत्साहित नजर आ रही थी। उन्होंने कई फोटोज और वीडियो भी शेयर किए थे।
श्रुति हासन किसे डेट कर रही हैं?
श्रुति हासन इन दिनों शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। लंबे समय के बाद ब्वॉयफ्रेंड से हुई मुलाकात से वह काफी उत्साहित नजर आ रही है। श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए देखा जा सकता है। श्रुति हासन कांस फिल्म फेस्टिवल के अलावा लंदन भी गई थी। वीडियो में वह डांस कर रही है और शांतनु को गले लगा रही हैं। उनके गाल पर किस कर रही हैं।
श्रुति हासन के ब्वॉयफ्रेंड का नाम क्या है?
श्रुति हासन ने इसके पहले एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा था, "मेरे पसंदीदा शांतनु हजारिका के साथ डेट नाइट।" दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। दोनों पिछले 2 वर्षों से डेट कर रहे हैं और लिविंग रिलेशनशिप में है। एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने खुलासा किया कि शांतनु हजारिका से उनसे मुलाकात 2018 में हुई थी और उन्होंने ही उन्हें प्रपोज किया था।
श्रुति हासन प्रभास के साथ किसकी फिल्म में आएंगी नजर?
श्रुति हासन की कांस फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें काफी पसंद की गई थी। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी। उनके बाल बंधे हुए थे और वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उनकी तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए थे। श्रुति हासन जल्द प्रभास के साथ सलार में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। प्रभास की जल्द फिल्म आदिपुरुष रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है।