विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन अब्राहम ने किया कुछ ऐसा कि कमल हासन की बेटी हो गईं इंप्रेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 06 Sep 2015 10:46 AM (IST)

शादीशुदा होने के बावजूद जॉन अब्राहम पर जान छिड़कने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। खास तौर से उनकी फिट बॉडी पर तो हर कोई फिदा है और उनके बाइसेप्‍स का तो किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है। इससे तो कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी काफी प्रभावित

News Article Hero Image

मुंबई। शादीशुदा होने के बावजूद जॉन अब्राहम पर जान छिड़कने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। खास तौर से उनकी फिट बॉडी पर तो हर कोई फिदा है और उनके बाइसेप्स का तो किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है। इससे तो कमल हासन की बेटी श्रुति हासन भी काफी प्रभावित हो गई हैं। जी हां, अब ये तस्वीर देख कर तो कम से कम यही लग रहा है।

दरअसल, जॉन अब्राहम ने करीब दो साल बाद अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' से बड़े पर्दे पर वापसी की है और इसमें उनके अपोजिट श्रुति हासन हैं। फिलहाल यह फिल्म इस शुक्रवार को ही रिलीज हो चुकी है और पहले दिन इस फिल्म को काफी शानदार रिस्पॉन्स भी मिला है।

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह पर बदमाशों ने किया हमला

फिल्म 'वेलकम बैक' के प्रमोशन के लिए ही दोनों हाल ही में गुड़गांव पहुंचे थे। ये तस्वीर भी उसी दौरान की है, जिसमें जॉन अब्राहम बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं और श्रुति हासन काफी हैरान होकर उनकी दाद देती दिख रही हैं। अब बाइसेप्स इतने दमदार हैं कि कोई भी दाद दिए बिना रह ही नहीं सकता।