Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोविड-19 पॉजिटिव हुई श्रुति हासन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘मैं ठीक हूं और बहुत जल्द लौटूंगी’

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 27 Feb 2022 01:51 PM (IST)

    देश भर में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। अब जानकारी आ रही हैं कि अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल ...और पढ़ें

    Shruti Haasan turns Covid-19 positive, says- 'I am fine and will return to very soon'.
    Shruti Haasan turns Covid-19 positive, says- 'I am fine and will return to very soon'.

    नई दिल्ली, जेएनएन। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। अब जानकारी आ रही हैं कि अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

    पॉजिटिव हुई श्रुति हासन

    अभिनेत्री ने अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। श्रुति ने अपने पोस्ट में लिखा, सभी को नमस्कार एक जरूरी नहीं पर एक मजेदार अपडेट। सभी सुरक्षति उपयों के बावजूद मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हो गई हूं और बहुत जल्दी वापस आने का इंतजार कर रही हूं। सभी का धन्यवाद, जल्द ही मिलते हैं। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर फैंस और कलाकार कमेंट कर उनके जल्द ही स्वास्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

    श्रुति हासन फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कमल हासन की बेटी है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि काफी वायरल भी होती हैं। श्रुति हासन अपने फैंस से भी इंटरेक्ट करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा रखी है। श्रुति हासन ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है।

    श्रुति हासन का वर्कफ्रंट

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो साउथ के मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार में नजर आने वाली हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति बाहुबली सुपरस्टार प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। प्रभास और श्रुति द्वारा अभिनीत ये फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेत्री को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज बेस्टसेलर में देखा गया था। जिसमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया है।

    खबरें और भी