Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubman Gill बने स्पाइडर मैन, कार पर चढ़कर दिया पोज, ट्रोल्स ने पूछा- सारा अली खान के घर भी ऐसे ही जाते हो क्या

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 18 May 2023 02:26 PM (IST)

    Shubman Gill Spiderman Video शुभमन गिल क्रिकेटर है। अब उन्होंने हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन का प्रमोशन किया है। दरअसल इस फिल्म में उन्होंने अपनी आवाज दी ...और पढ़ें

    Shubman Gill Spider man Video: शुभमन गिल क्रिकेटर है।
    Shubman Gill Spider man Video: शुभमन गिल क्रिकेटर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shubman Gill Spiderman Video: स्पाइडर मैन फिल्म का प्रमोशन करते शुभमन गिल मुंबई में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने फोटोग्राफर्स को गाड़ी पर चढ़कर पोज दिया। वह स्पाइडर मैन के अंदाज में पोज देते नजर आए। इसमें कैमरामैन को उन्हें शूट करते हुए भी देखा जा सकता है। 

    शुभमन गिल बने स्पाइडर मैन

    उनकी वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "शहर में नया स्पाइडर मैन आया है। शुभमन गिल फिल्म स्पाइडर मैन के प्रमोशन के लिए पहुंचे है। वह गाड़ी पर चढ़कर पोज देते हुए नजर आए। उनका वीडियो विरल भयानी ने 51 मिनट पहले यह वीडियो शेयर किया है, जिसे 27 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर ढाई सौ के करीब कमेंट किए गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शुभमन गिल की सराहना और ट्रोलिंग की गई है

    कई लोगों ने इसे लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल की सराहना की है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'सारा के घर भी ऐसे ही जाते हो क्या?' एक ने लिखा है, "स्पाइडर मैन नेवर बैक होम अगेन।" एक ने लिखा है, "फ्यूचर स्पाइडर मैन।" एक लिखा है, 'यह तो मेरी गाड़ी पर खड़ा है।" एक ने लिखा है, "थोड़ा एक्टिव दिखता तो और एंटरटेनिंग लगता।" एक ने लिखा है, "भैया थोड़ा सस्ता वाला स्पाइडर मैन दिखाना।"

    शुभमन गिल और सारा अली खान के बीच अफेयर की खबरें हैं

    गौरतलब है कि शुभमन गिल और सारा अली खान के बीच अफेयर की खबरें हैं। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। सारा अली खान जल्द फिल्म जरा हटके, जरा बचके में नजर आएंगी।

    शुभमन गिल ने स्पाइडर मैन के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज दी है

    शुभमन गिल ने स्पाइडर मैन के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज दी है। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। वहीं, वह आईपीएल में भी अच्छी बैटिंग करते है। वह कई ऐड में भी नजर आ चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता हैव वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित भी रहते है।

    खबरें और भी