Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubman Gill को देखकर पब्लिक ने 'सारा भाभी' के लगाए नारे , विराट कोहली भी एन्जॉय करते आए नजर, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 05:29 PM (IST)

    Shubman Gill Virat Kohli Video गौरतलब है कि शुबमन गिल को लेकर लोगों के बीच इस बात का भी भ्रम बना हुआ है कि उनका अफेयर सारा अली खान से चल रहा है या सार ...और पढ़ें

    Shubman Gill Virat Kohli Video: शुबमन गिल भारतीय क्रिकेटर है।
    Shubman Gill Virat Kohli Video: शुबमन गिल भारतीय क्रिकेटर है।

    रुपेशकुमार गुप्ता, नई दिल्ली। Shubman Gill Virat Kohli Video: क्रिकेटर शुबमन गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान का है। इसमें दर्शक शुबमन दिल को सारा अली खान का नाम लेकर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो पर विराट कोहली का रिएक्शन भी नजर आ रहा है। फैंस का उतावलापन विराट कोहली को काफी पसंद आ रहा है और वह फैंस से जोर-जोर से चिल्लाने के लिए भी कह रहे हैं। 

    सारा अली खान और शुबमन गिल का नाम इन दिनों छाया हुआ है

    सारा अली खान और शुबमन गिल का नाम इन दिनों बॉलीवुड की गलियों में छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा अली खान का कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप हो गया है। इसके चलते अब वह इन दिनों का शुबमन गिल को डेट कर रही है। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों फ्लाइट में भी साथ स्पॉट किए गए है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने 'इमरजेंसी' के लिए अपनी सारी संपत्ति रखी गिरवी, कहा- ₹500 लेकर आई थी मुंबई तो अब...

    शुबमन गिल को दर्शक सारा अली खान का नाम लेकर चिढ़ाते नजर आ रहे है

    शुबमन गिल को देखकर दर्शक सारा अली खान का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाते नजर आ रहे है। मानो, पूरा स्टेडियम इन दोनों का नाम ले रहा था। इस ओर विराट कोहली का भी ध्यान गया। वायरल हो रहे वीडियो में लोगों को सारा का नाम लेकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह शुबमन गिल की ओर देखकर कह रहे हैं, 'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो।'

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu जिम में वर्कआउट करती आई नजर, ऑटोइम्यून डाइट की भी दी झलक

    विराट कोहली भी इस चांटिंग को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं

    इस अवसर पर विराट कोहली भी इस चांटिंग को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वह फैंस की ओर देख रहे हैं और मजेदार डांस भी कर रहे हैं और हाथ हिलाकर जोर-जोर से चिल्लाने के लिए भी कह रहे हैं। इसके पहले भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान लोग सारा-सारा चिल्लाते नजर आ रहे थे।

    खबरें और भी