Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shweta Tiwari Photos: नई तस्वीरों में 41 की उम्र में भी कहर ढहा रही हैं श्वेता तिवारी, बोल्ड पिक्चर्स देख फैंस के उड़े होश

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 06:09 PM (IST)

    Shweta Tiwari Photos शोबिज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को इंडस्ट्री में 20 वर्ष से अधिक समय हो गया है। उनकी उम्र भी 40 पार हो गई है लेक ...और पढ़ें

    File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit/Instagram
    File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shweta Tiwari Photos: कभी टीवी इंडस्ट्री की संस्कारी बहू कहलाई जाने वालीं श्वेता तिवारी अब बहुत मॉर्डन और ग्लैमरस हो गई हैं। उम्र बढ़ने के साथ सबकी खूबसूरती ढलती है, लेकिन श्वेता तिवारी को देख कर लगता है कि उन पर बढ़ती उम्र का असर नहीं होता। उनकी लेटेस्ट की तस्वीरें यहीं बयां कर रही हैं। बी टाउन की इस ग्लैमरस मॉमी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें डाली हैं, जिसे देख फैंस बस उन्हें एक टक निहारने को मजबूर हैं।

    काफी फिट हैं श्वेता तिवारी

    श्वेता तिवारी 21 वर्षीय पलक तिवारी की मां हैं। इसके अलावा उनका एक बेटा भी है। जिस तरह की श्वेता की फिटनेस है, उस अनुसार उन्हें देखकर कहीं से नहीं लगता कि वो दो बच्चों की मां हैं। 40 पार उम्र में भी वो 20 साल की लड़की की तरह लगती हैं। एक्ट्रेस ने दिलकश अदाओं भरी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। वह डीप नेक शर्ट और बूट कट ग्रीन पैंट पहने कई स्टाइलिश पोज दे रही हैं। श्वेता तिवारी का स्वैग और स्टनिंग लुक वाकई देखने लायक है।

    बोल्ड पिक्चर्स में कहर ढा रहीं श्वेता

    श्वेता तिवारी ने इससे पहले ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट कट ड्रेस में फोटोज शेयर की थी। उसमें भी उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को उन्हें देखने पर मजबूर कर रही हैं। नई तस्वीरों में श्वेता काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। उनकी मिलीयन डॉलर स्माइल खूबसूरत तस्वीरों में चार चांद लगा रही है।

    श्वेता तिवारी के करियर पर एक नजर

    श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था। पहले ही शो से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं और घर-घर में प्रेरणा शर्मा के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद परवरिश और बेगूसराय जैसे शोज का भी वह हिस्सा रहीं। श्वेता तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। इसके साथ ही बिग बॉस, झलक दिखला जा जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज किया था, जिसके बाद उनके स्टारडम का लेवल और बढ़ गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: माधुरी दीक्षित की वजह से एक्ट्रेस बन पाई हैं रश्मिका, बॉलीवुड डेब्यू से पहले किया खुलासा