Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shweta Tiwari: TV की धाकड़ एक्ट्रेस जिसकी दिलकश अदाओं के आज भी हैं कई दीवाने, फैंस बुलाते हैं संतूर मॉम

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 11:55 AM (IST)

    टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की खूबसूरती मानो उम्र के साथ दोगुनी होती जा रही है। अपनी कमसिन अदाओं से अक्सर श्वेता फैंस के दि ...और पढ़ें

    श्वेता तिवारी की जर्नी, करियर और स्ट्रगल
    श्वेता तिवारी की जर्नी, करियर और स्ट्रगल

    HighLights

    1. दिलकश अदाओं से जीत लेती हैं दिल
    2. दिनोंदिन बढ़ रही है सुंदरता
    3. बचपन से था एक्टिंग का शौक

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) 43 साल की उम्र में भी फैंस को अपनी दिलकश अदाओं से मोहित कर सकती हैं। उनके कसौटी जिंदगी की के रोल ने उन्हें घर घर की प्रेरणा बनाया तो खतरों के खिलाड़ी से उन्होंने प्रूव किया कि वो सिंगल मदर होने के बावजूद कितनी स्ट्रांग हैं।

    इन सीरियलों में आ चुकी हैं नजर

    श्वेता जाने क्या बात हुई, अदालत, सजन रे झूठ मत बोलो, परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी, बेगुसराय जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। श्वेता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर, 1980 (Shweta Tiwari birthday) को हुआ था। श्वेता का परिवार जब वो बहुत छोटी थीं तभी मुंबई शिफ्ट हो गया था इसलिए उनका स्कूलिंग और कॉलेज मुंबई से ही हुआ।

    यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Photos: OMG! टीवी की 'प्रेरणा' की बेडरूम फोटोज ने मचा डाला हल्ला, फैंस ने पूछा ब्यूटी का राज

    कैसे मिला पहला ब्रेक

    एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि उन्हें टीवी से भी पहले थिएटर में ब्रेक मिला था। दरअसल श्वेता स्कूल में कोई परफॉर्मेंस दे रही थीं जिसमें थिएटर के डायरेक्टर जज के तौर पर आए थे। उन्होंने श्वेता से पूछा कि किया वो थिएटर करना पसंद करेंगी, इसके लिए एक्ट्रेस फट से राजी हो गईं और यही उनका पहला ब्रेक था। इस थिएटर की बदौलत ही उन्हें जी टीवी का रिश्ते ऑफर हुआ था।

    बिग बॉस की रह चुकी हैं विनर

    श्वेता को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने 12 साल की उम्र में एक ट्रेवल एजेंसी में 500 रुपये की नौकरी पर काम करना शुरू कर दिया। वैसे तो श्वेता का पहला टीवी शो कलीरे था जोकि उन्हें साल 1999 में दूरदर्शन से ऑफर हुआ था लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी कसौटी जिंदगी से मिली। उन्होंने कई सारे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया जिसमें इस जंगल से मुझे बचाओ, खतरों के खिलाड़ी और बिगबॉस शामिल हैं। श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की विनर भी थीं।

    खबरें और भी

    पाकिस्तानी फिल्म में भी किया काम

    टीवी सीरियल के अलावा श्वेता तिवारी ने साल 2014 में पाकिस्तानी फिल्म 'सल्तनत' में भी काम किया। इस फिल्म में वो अहसान खान के साथ नजर आई थीं। इसकी शूटिंग दुबई में हुई थी। भोजपुरी और हिंदी के अलावा श्वेता पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

    श्वेता तिवारी खुद को रिलेशनशिप के मामले में अनलकी कहती हैं। उनकी पिछली दो शादियां सक्सेफुल नहीं रहीं और लोग उन्हें आज भी इसी वजह से जज करते हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी जिससे उन्हें एक बेटी पलक है। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अभिनव कोहली से की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा, रेयांश है। श्वेता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

    आज लोग श्वेता को एक फैशन इंफ्लुएंसर की तरह देखते हैं। लोग उनके फैशन सेंस और कर्वी फिगर को देखकर इंस्पायर होते हैं और उनके जैसी बॉडी पाना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Super Hot! श्वेता तिवारी की नई तस्वीरें हैं एकदम बुमबाट, हॉटनेस से भरा अवतार देख मदहोश हुए फैंस