यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tripti Dimri के कहने पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने खाए पनीर मोमोज, एक्टर बोले- 'भाई साहब, ये क्या है?'
करण जौहर ने कुछ समय पहले धड़क 2 का एलान किया था। इस फिल्म में एनिमल स्टार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीज किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 22 नवंबर ...और पढ़ें

HighLights
- 6 साल बाद आ रहा 'धड़क' का सीक्वल
- सिद्धांत और तृप्ति की जमेगी जोड़ी
- 22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिद्धांत चतुर्वेदी ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म युध्रा की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्टर बहुत जल्द तृप्ति डिमरी के साथ धड़क 2 में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने अपनी को-स्टार के साथ एक बहुत ही फनी मोमेंट शेयर किया जहां उन्होंने बताया कि उनके साथ कैसे तृप्ति ने धोखा किया था।
तृप्ति ने दिया सिद्धांत को धोखा
तृप्ति के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने कहा कि उसने मेरे साथ छलावा किया है और ये कहानी है मोमोज की। न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में सिद्धांत ने बताया कि जबसे तृप्ति ने मेरे साथ ये गेम किया मैंने फैंस को पनीर मोमेज खाने से मना कर दिया है। सिद्धांत ने याद करते हुए कहा कि धर्मा प्रोडक्शन के अनाउंसमेंट टीजर की डबिंग होनी थी। तृप्ति ने मोमोज ऑर्डर किए जोकि मेरे और उनके दोनों के ही फेवरेट हैं। लेकिन उसमें आमतौर पर वेजिटेरियन या चिकन मोमोज के बजाए पनीर मोमोज ऑर्डर किए।
यह भी पढ़ें: Tum Hi Ho: पर्दे की 'सीता' संग जमेगी Siddhant Chaturvedi की जोड़ी, भंसाली की फिल्म में मिला दमदार रोल
View this post on Instagram
एक्टर ने जानबूझकर दिखा खराब रिएक्शन
पनीर मोमोज खाने के बाद सिद्धांत ने कहा कि मैंने जानबूझकर ऐसा रिएक्शन दिया कि भाई साहब, ये क्या है? ये नहीं हो सकता? मैंने एक पोस्ट भी शेयर की मैं ये डिश दोबारा नहीं खाने वाला हूं।
बता दें कि करण जौहर 6 साल बाद 'धड़क' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 27 मई को धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से 'धड़क 2'की अनाउंसमेंट के साथ-साथ पहली झलक शेयर की गई है। मोशन पोस्टर में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए। मोशन पोस्टर में लिखा हुआ है, "एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी, खत्म कहानी।"