Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara Advani की इस अदा पर जान छिड़कते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब लेने जा रहे हैं सात फेरे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 09:35 PM (IST)

    Kiara Advani Wedding Updates कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी करने वाले है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उन्ह ...और पढ़ें

    Kiara Advani Wedding Updates: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kiara Advani Wedding Updates: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Wedding Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शादी है। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें सिद्धार्थ ने कियारा आडवाणी की सराहना की है। इसके अलावा उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्हें कियारा आडवाणी की कौन सी बात बहुत अच्छी लगती है। शनिवार को दोपहर को दोनों सूर्यगढ़ पैलेस होटल में पहुंच गए हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी की कौन सी एक चीज पसंद है

    एक इंटरव्यू में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया था कि कियारा आडवाणी की कौन सी एक चीज उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, तब उन्होंने इस बारे में बताया था। यह बातचीत थैंक गॉड के प्रमोशन के दौरान हुई थी। जब उनसे पूछा गया था कि कियारा आडवाणी की एक अच्छी क्वालिटी बताएं, जिसे देखकर उन्हें लगता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से है।

    यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra कियारा आडवाणी देंगे प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की तरह भव्य रिसेप्शन, कई लोग होंगे शामिल

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    'कियारा आडवाणी अपना स्टारडम बहुत अच्छे से कैरी करती हैं'

    इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था, 'कियारा अपना स्टारडम बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। मुझे लगता है वे उसे अपने दिमाग में हावी होने नहीं देती और इसे वह एक सामान्य कारोबार के तौर पर लेती हैं अगर आप उनसे कभी बाहर मिलिए तो आपको कभी एक स्टार का औरा फिल नहीं होगा जो कि बहुत अच्छी बात है। चीजों को सामान्य और संतुलित रखना बहुत बड़ी बात होती है।'

    यह भी पढ़ें: पैपराजी को देखकर भाग खड़ी हुई Sara Ali Khan, लोगों ने कमेंट्स में लिखा- शुबमन गिल...

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन में कियारा आडवाणी जैसलमेर पहुंची

    इसके पहले मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन में कियारा आडवाणी मनीष मल्होत्रा के साथ जैसलमेर पहुंची। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। इन दोनों के अलावा कई मेहमानों को भी एयरपोर्ट पर आते हुए देखा गया है। दोनों मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन करने वाले हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने भी हिट थे।

    खबरें और भी