Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth Malhotra ने की 'बड़ी अनाउंसमेंट' करने की घोषणा, फैंस ने पूछा- कियारा आडवाणी से शादी...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 04:19 PM (GMT+05:30)

    Sidharth Malhotra Announcement इससे पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ी खबरें वायरल हुई थी जिसका खंडन बाद में सिद्धार्थ मल्ह ...और पढ़ें

    Sidharth Malhotra Announcement: सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म एक्टर है।
    Sidharth Malhotra Announcement: सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra Announcement: फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। इस पर कई लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या वह कियारा आडवाणी से शादी करने जा रहे हैं। 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में फिल्म मिशन मजनू रिलीज हुई है

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में फिल्म मिशन मजनू रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में वह एक पाकिस्तानी भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस प्राप्त हुआ है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की सक्सेस पार्टी फिल्म के क्रू के साथ मुंबई में सेलिब्रेट किया था।

    यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने की पीएम मोदी की सराहना, स्टार्टअप 20 पहल के हुए दीवाने

    सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं

    अब रविवार को उन्होंने अपने फैंस को उस समय चकित कर दिया, जब उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने किसी और चीज की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फैंस को लगता है कि वह जल्द कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी के बारे में बताने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पर लिखा है, 'मुझे एक बोल्ड स्टेटमेंट अनाउंसमेंट करनी है।' इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कुछ बोल्ड और उत्साहित कर देने वाला कल आ रहा है।' उनके फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी से शादी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'कियारा के साथ शादी हो रही है?' एक ने लिखा है, 'शादी की अनाउंसमेंट।'

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed ने 2 पीस बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा- प्लंबर आउटफिट

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से शादी पर दी हैं प्रतिक्रिया

    वहीं, कुछ का मानना है कि वह अपनी शादी की डेट की घोषणा कर सकती हैं। इसके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी उनसे पूछते नजर आ रहे हैं, 'भाई शादी कब है।' इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिएक्शन देखने लायक है।

    खबरें और भी