विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की 'अय्यारी' 26 जनवरी को, देखिए पहली झलक

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 12:01 PM (IST)

26 जनवरी पर रिलीज़ हो रही इन दोनों फ़िल्मों की कहानी देश और समाज से ली गयी है। ऐसे में ...और पढ़ें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की 'अय्यारी' 26 जनवरी को, देखिए पहली झलक
सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की 'अय्यारी' 26 जनवरी को, देखिए पहली झलक

मुंबई। डायरेक्टर नीरज पांडेय की अगली फ़िल्म 'अय्यारी' 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। नीरज ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर काफ़ी दिलचस्प नज़र आ रहा है। 

'अय्यारी' में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फ़ीमेल लीड रोल में रकुलप्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा हैं, जबकि अनुपम खेर और नसीरूद्दीन शाह सहायक भूमिकाओं में दिखेंगे। 'अय्यारी' के फ़र्स्ट लुक पोस्टर की बैकग्राउंड में तिरंगा है और सभी किरदारों को इस पर शामिल किया गया है। पोस्टर का मूड रिपब्लिक डे के मिज़ाज को पूरी तरह सूट करता है। वास्तविक ज़िंदगी से प्रेरित 'अय्यारी' दो आर्मी ऑफ़िसर्स की कहानी है, जो मनोज और सिद्धार्थ निभा रहे हैं। फ़िल्म इसी साल 2017 में एनाउंस की गयी थी और 26 जनवरी को रिलीज़ के लिया तैयार है।

यह भी पढ़ें: पगले कैसे बदलते हैं दुनिया, पैड मैन का ट्रेलर देखिए और समझिए 

ख़ास बात ये है कि 'अय्यारी' अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैड मैन' के साथ रिलीज़ हो रही है, जिसे आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। ये एक बायोपिक फ़िल्म है जो सस्ते सेनिटरी पैड बनाने की विधि तैयार करने वाले रियल लाइफ़ हीरो अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है। अक्षय को नीरज 'बेबी' और 'स्पेशल 26' जैसी फ़िल्मों में डायरेक्ट कर चुके हैं, जबकि अक्षय की 'रुस्तम' को नीरज ने को-प्रोड्यूस किया था। 

26 जनवरी पर रिलीज़ हो रही इन दोनों फ़िल्मों की कहानी देश और समाज से ली गयी है। ऐसे में दर्शक गणतंत्र दिवस पर अच्छा सिनेमा देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।