रहस्यमयी जंगल और देवी का स्वरूप..., रोंगटे खड़े कर देगा THE VVAAN का टीजर, खतरनाक रूप में दिखे सिद्धार्थ-तमन्ना
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' का धमाकेदार टीजर सामने आ चुका है, जिसका हर सीन बेहद रोमांचक है और डराने वाला है।
-1787665698779_m.webp)
द वन टीजर आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
सिद्धार्थ-तमन्ना की सुपरनेचुरल थ्रिलर 'द वन' का टीजर आया
रहस्यमयी जंगल और काली शक्तियों की दुनिया में ले जाएगी फिल्म
तमन्ना भाटिया का लाल साड़ी में खौफनाक अवतार दिखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'द वन' में दिखाई देगी, जो दर्शकों को जंगल के रहस्यों से भारी फोकलोर की एक अनोखी दुनिया में ले जाएगी।
इस फिल्म की चर्चा तो एक लंबे समय से थी, लेकिन अब मूवी का धमाकेदार टीजर भी सामने आ चुका है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया दोनों ही कभी न देखें गए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
रहस्यमयी जंगल में काली शक्ति के जाल में फंसे सिद्धार्थ
1 मिनट 56 सेकंड के 'द वन' के इस टीजर को देखते हुए आप पल भर भी बोर नहीं होंगे। इस टीजर की शुरुआत होती है, उस जंगल से जहां काली शक्तियों का पहरा होता है। जहां चौखट पर लिखा है, 'प्रवेश वर्जित है', क्योंकि इतिहास इस बात का गवाह होता है कि जो उस वन में गया वह कभी वहां से लौटकर नहीं आया, लेकिन फिर भी किसी की किस्मत उसे उसी वन तक ले आई।
इसके बाद शुरू होता है असली तांडव, जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को जंगल में फंसे होने के सपने के साथ-साथ अजीब चीजें दिखाई देती हैं। आखिरकार उनके साथ ऐसा कौन कर रहा
है, वह इन्हीं सवालों के जवाब तलाशते हैं। एक तरफ जहां जंगल के बीचों-बीच सिद्धार्थ फंसे हैं, वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया के किरदार की परतें बेहद दिलचस्प हैं।
एक तरफ जहां वह फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी हैं, वहीं दूसरी तरफ लाल साड़ी में, माथे पर तिलक लगाए, लाल आंखों वाला उनका किरदार रोंगटे खड़े करने वाला है। इस टीजर से यह साफ है कि यह फिल्म प्राचीन मान्यताओं, रहस्यों और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी एक रोमांचक दुनिया में दर्शकों को ले जाने वाला है।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी 'द वन'?
बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत ‘द वन’ का टीजर हिंदी सिनेमा में कम देखी गई फोकलोर की एक अनोखी दुनिया से रूबरू कराता है। इस टीजर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "हमारी रक्षक वो है, जिनकी शेर सवारी है।" फिल्म से जहां एकता कपूर, अरुणब कुमार और नीरज कोठारी बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। वहीं मूवी के निर्देशन की कमान दीपक मिश्रा ने संभाली है।
-1787666131110.webp)
द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा की Vvaan को मिली नई रिलीज डेट, इस थिएटर्स में एंट्री मारेगी सुपरनेचुरल थ्रिलर
यह भी पढ़ें- Sidharth Malhotra की द वन में हुए बड़े बदलाव, री-एडिट के साथ बदल दी गई डायरेक्शन टीम; अब कब होगी रिलीज?
