यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टेंशन में दिखीं प्रेग्नेंट Kiara Advani, पैपराजी करने लगे फोटो की जिद, भड़क उठे पति सिद्धार्थ मल्होत्रा
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी बी टाउन के फेवरेट कपल में से एक माने जाते हैं। जल्द ही इनके घर में किलकारी गूंजने वाली ...और पढ़ें

HighLights
- पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा
- मेडिकल चेकअप पर स्पॉट हुईं कियारा
- प्रेग्नेंट हैं अभिनेत्री कियारा आडवाणी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन के फेवरेट कपल के बार में जिक्र किया जाए तो उस फेहरिस्त में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम शामिल होता है। फिल्म शेरशाह में इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आई कि अब रियल लाइफ में भी ये सभी के पसंदीदा माने जाते हैं।
कुछ समय पहले ही कियारा अपनी प्रेग्नेंसी का एलान सोशल मीडिया पर किया था। हाल ही में रूटीन मेडिकल चेकअप के दौरान कियारा को पति सिड के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान पैपराजी जबरन एक्ट्रेस की फोटो खींचने के लिए जिद करने लगे, जिसे देख सिद्धार्थ मल्होत्रा भड़क गए।
पैपराजी पर निकला सिद्धार्थ का गुस्सा
सेलेब्स और पैपराजी के झड़प का मामला कोई नया नहीं है। आए दिन देखा जाता है कि जब पेप्स की हरकतों को देखकर फिल्मी सितारों का पारा चढ़ जाता है। फिलहाल इस मामले में नया नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा का शामिल हो रहा है। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़ास निकालते दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- 'मॉम टू बी' Kiara Advani प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति Sidharth ने रखा खास ख्याल
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जिसमें देखा जा रहा है कि कियारा आडवाणी अपने कार में टेंश हालत में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान कुछ पेप्स उनकी कार के अंदर जाकर फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा वहां आते और गुस्से में उनके लताड़ लगाते हुए वहां से जाने को बोलते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
लेकिन कुछ पैपराजी जाने में आनाकानी करते दिखते हैं, जिसके चलते सिड का पारा और चढ़ जाता है और वह उनको फटकार लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर अभिनेता का ये लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके अपने पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव बता रहे हैं।
कब मां बनेगीं कियारा
साल 2023 में फरवरी के महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी रचाई थी। बीते 28 फरवरी को इस कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी को लेकर एलान किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो अक्टूबर या नवंबर के महीने के आस-पास कियारा मां बन सकती हैं।