Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sidharth Malhotra के बर्थडे पर Kiara Advani ने गाया गाना, इस खास तरीके से Rome में एक्ट्रेस को किया था प्रपोज

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 05:34 PM (IST)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने देर रात की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। सिद्धार्थ ने ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी ने मनाया सिड का बर्थडे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कियारा आडवाणी ने मनाया सिड का बर्थडे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) 16 जनवरी 2026 को 41 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें भरभर के बधाईयां दे रहे हैं। वहीं फैंस को इस बात का भी इंतजार था कि डैडी बनने के बाद एक्टर का पहला बर्थडे कैसा रहा और उन्होंने कैसे पार्टी की।

    इसे देखते हुए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लेट नाइट बर्थडे बैश की फोटोज और वीडियो शेयर की। इस मौके पर सिद्धार्थ ने बेटी सरायाह की क्यूट बर्थडे विश वाला केक काटा।

    kiaraaliaadvani_1768558454_3811257009585054264_368908448

    यह भी पढ़ें- बेटी Saraayah को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोले दिल के राज, बोले- 'वह सुपरस्टार है'

    केक पर लिखा था खास मैसेज

    शुक्रवार को कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। पहली तस्वीर में दो लेयर वाला चॉकलेट केक दिख रहा है, जिस पर 'साराया के पापा' और 'डैडी कूल' लिखा हुआ है। केक पर सुपरमैन का लोगो भी बना हुआ है, जिसके ऊपर 'हैप्पी बर्थडे, लव' लिखा है।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए गाया गाना

    इसी के साथ ही कियारा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो माइक लेकर 'बार बार दिन ये आए' गाना गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और सिद्धार्थ का जन्मदिन मनाने आए अन्य मेहमान भी दिख रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ कियारा के साथ केक काटते हुए भी नजर आए।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    खास था सिद्धार्थ का प्रपोजल

    वहीं क्या आप ये जानते हैं कि कियारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोम में अपनी एक ट्रिप के दौरान प्रपोज किया था। ये मोमेंट एकदम फिल्मी टाइप था और एक्टर ने शेरशाह का डायलॉग बोलकर उन्हें प्रपोज किया था। कियारा बिल्कुल शॉक्ड रह गई थीं। हालांकि कियारा ने उनसे कहा कि वो पहले उनके पेरेंट्स से परमिशन लें।

    यह भी पढ़ें- Toxic Cast Fees: हे राम! टॉक्सिक के लिए Yash को मिला इतना पैसा, हैरान कर देगी कियारा-हुमा की फीस

    खबरें और भी