Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth Kiara Video: डिनर डेट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, फैंस ने बताया 'परफेक्ट कपल'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 11:39 PM (IST)

    Sidharth Malhotra Kiara Advani Video सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल ने कुछ महीने पहले ही शादी क ...और पढ़ें

    Sidharth-Kiara डिनर डेट पर हुए स्पॉट। Photo-Instagram
    Sidharth-Kiara डिनर डेट पर हुए स्पॉट। Photo-Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra Kiara Advani Dinner Date: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जब से अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है, तब से वह बी-टाउन के पावर कपल बन गए हैं। हाल ही में, दोनों अपने काम से फुरसत पाकर वीकेंड एन्जॉय करने घर से बाहर निकले और कैमरे में कैद हो गए। 

    डिनर डेट पर स्पॉट हुए कियारा-सिद्धार्थ

    दरअसल, 26 अगस्त की रात सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) डिनर डेट एन्जॉय करने बाहर निकले। दोनों को मुंबई के रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा ने कपल गोल्स देकर पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

    एक साथ क्यूट लगे सिड-कियारा

    सिद्धार्थ और कियारा का वीडियो भी सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों कार से निकलकर सीधा रेस्तरां में चले गए। इस दौरान सिद्धार्थ ब्लूट टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और स्नीकर्स में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में कियारा बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। खुले बाल और कम मेकअप से एक्ट्रेस ने अपना आउटिंग लुक पूरा किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस लुटा रहे प्यार

    काफी समय बाद सिद्धार्थ और कियारा को एक साथ देखकर उनके चाहने वाले उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस दोनों को 'क्यूट कपल' बता रहे हैं। एक ने तो कहा, 'वे एक-दूजे के लिए ही बने हैं।' कुछ ने उनकी जोड़ी को 'परफेक्ट' बताया।

    खबरें और भी

    सिद्धार्थ-कियारा की फिल्म को मिला जूरी अवॉर्ड

    24 अगस्त को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिद्धार्थ और कियारा स्टारर फिल्म 'शेरशाह' (2021) को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी

    तीन साल तक अपने रिश्ते को गुपचुप रखने वाले इस कपल ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों को फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर प्यार हुआ था। तब से वे एक-दूसरे को दुनिया की नजरों से बचकर डेटिंग कर रहे थे।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्में

    'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता के बाद कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में दिखाई देंगी। खबरें हैं कि वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में भी नजर आ सकती हैं।  

    वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास फिल्म 'योद्धा' है। ये फिल्म 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। मूवी में सिद्धार्थ, दिशा पाटनी और राशि खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।