Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रिलेशनशिप ड्रामा' को लेकर Karan Johar की शरण में पहुंचे Sidharth Malhotra, जल्द होगी बड़ी घोषणा?

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 09:24 AM (IST)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का एक लंबा एसोसिएशन रहा है। दो लगातार फ्लॉप मूवीज के बाद अब वह 'रिलेशनशिप ड्रामा' से जुड़ी फिल्म के साथ आ रहे हैं। ...और पढ़ें

    करण जौहर के साथ 'रिलेशनशिप ड्रामा' पर काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा/ फोटो- Instagram

    करण जौहर के साथ 'रिलेशनशिप ड्रामा' पर काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने मेंटर की शरण में पहुंच गए हैं। करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक लंबा एसोसिएशन रहा है।

    इन दोनों ने साथ मिलकर 'हंसी तो फंसी', 'ब्रदर्स', 'कपूर एंड संस', 'बार-बार देखो', 'इत्तेफाक', 'शेरशाह' और 'योद्धा' जैसी कई फिल्में की हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर के साथ एक 'रिलेशनशिप ड्रामा' फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

    रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म को लेकर हुई मीटिंग

    करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से लगभग सभी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल किया है। हालांकि, सिद्धार्थ की पिछली फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बावजूद अपने मेंटर करण जौहर पर सिद्धार्थ का भरोसा बिल्कुल नहीं डगमगाया है।

    यह भी पढ़ें- 12 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी Sidharth Malhotra और Parineeti Chopra की ये फिल्म, फैंस हुए एक्साइटेड

    मुंबई मनोरंजन संवाददाता की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाई गलियारों से यह खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर के प्रोडक्शन के बैनर तले एक और फिल्म करने जा रहे हैं। एक 'रिलेशनशिप ड्रामा' को लेकर सिद्धार्थ की करण से बातचीत चल रही है। करण ने पिछले साल ही सिद्धार्थ से इस प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत शुरू की थी, जिसमें एक्टर ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। अब सिद्धार्थ इस फिल्म को साइन करने का पूरा मूड बना चुके हैं और दोनों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है।

    खबरें और भी

    sidharth malhotra karan johar

    'गुंजन सक्सेना' के निर्देशक संभालेंगे कमान

    इस नई फिल्म के निर्देशन की बागडोर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा के हाथों में होगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है।इसके अलावा, सिद्धार्थ आगामी दिनों में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'VVAN: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (VVAN: Force of the Forest) में नजर आएंगे। इस फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की योजना है। 

    sidharth 111

    आपको बता दें कि 'योद्धा' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर के अपोजिट फिल्म 'परम सुंदरी' में भी काम किया था। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।

    यह भी पढ़ें- ससुर के निधन से टूटा Kiara Advani का टूटा दिल, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट