विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोमांटिक फिल्म में काम करेंगे Sidharth Malhotra, बॉलीवुड की इस हसीना संग लड़ाएंगे इश्क?

Published: Sat, 18 May 2024 08:32 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बी टाउन के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अभी तक रोमांटिक और एक्शन समेत ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने 'शेरशाह', 'एक विलेन', 'मिशन मजनू' और 'कपूर एंड संस' समेत कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई है। आखिरी बार उन्हें फिल्म योद्धा में देखा गया था। इस मूवी में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अब फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खबर आ रही है कि वह जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Yodha OTT Release: 'योद्धा' ने दी ओटीटी पर दस्तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन देखने के लिए देने होंगे पैसे

सिद्धार्थ के साथ ये एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के उन एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने रोमांटिक और एक्शन दोनों ही फिल्मों में काम किया है और दर्शकों ने उन्हें दोनों ही जॉनर में पसंद भी किया है। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ और कृति मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित एक लव स्टोरी के लिए टीम बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है, तो फैंस भी दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे।

सिद्धार्थ और कृति का वर्क फ्रंट

सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार योद्धा में देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने रिपोर्ट के अनुसार, मुराद खेतानी द्वारा निर्मित एक देसी मास एक्शन एंटरटेनर को भी साइन किया है। वहीं, कृति के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार करीना कपूर और तब्बू के साथ 'क्रू' में देखा गया था। अब वह जल्द ही काजोल के साथ दो पत्ती में दिखाई देने वाली हैं।

इसके साथ ही कृति इस मूवी की प्रोड्यूसर भी हैं। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित 'दो पत्ती' में शाहीर शेख और तन्वी आजमी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Kiara Advani को कैसी लगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की Yodha? 'लेडी डॉन' ने पति की परफॉर्मेंस पर बोल दी इतनी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।