विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के पहले चुनाव आयुक्त पर बनेगी फिल्म, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने की बायोपिक की घोषणा, जानें डिटेल

Published: Mon, 03 Jun 2024 08:58 PM (IST)

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से दिलचस्प खबर आई है। निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ...और पढ़ें

भारत के पहले चुनाव आयुक्त पर बनेगी फिल्म, (X Image)
भारत के पहले चुनाव आयुक्त पर बनेगी फिल्म, (X Image)

HighLights

  1. खास दिन पर हुई घोषणा
  2. सिद्धार्थ रॉय कपूर ने की तारीफ
  3. सुकुमार सेन का योगदान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सात चरणों के बाद 2024 का लोकसभा चुनाव अब अपने फैसले की घड़ी की ओर बढ़ रहा है। बस कुछ घंटों बाद साफ हो जाएगा कि अगले पांच साल देश पर किस पार्टी का शासन होगा। लोकतंत्र के पर्व के इस अहम पड़ाव के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक अहम घोषणा की गई है। 

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक का एलान किया है, जो आजादी के बाद देश के पहले आम चुनावों के सूत्रधार माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में इस खास जगह पर बनाया मंदिर, कहा- 'मुझे यहां पॉजिटिव वाइब आती है'

खास दिन पर हुई घोषणा

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने सुकुमार सेन पर बायोपिक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। रॉय कपूर फिल्म्स ने ट्रिकीटेनमेंट मीडिया के साथ मिलकर बायोपिक के सभी अधिकारी अपने नाम कर लिए है। खास बात ये है कि बायोपिक की घोषणा इलेक्शन रिजल्ट के ठीक एक दिन पहले यानी 3 जून को की गई है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने की तारीफ

बायोपिक की सूचना सोशल मीडिया पर जारी की गई, जिसमें सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा, "हम अपने नेशनल हीरोज में से एक सुकुमार सेन के जीवन पर बायोपिक बनाने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। सुकुमार सेन ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

सुकुमार सेन का योगदान

सुकुमार सेन के कामों की सराहना करते हुए उन्होंने आगे कहा, "अशिक्षा से निपटने के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न और रंगों द्वारा राजनीतिक दलों की पहचान करने के सिस्टम से लेकर गड़बड़ियों से बचने के लिए अंगुली पर अमिट स्याही लगाने की सोच तक… उनके कई इनोवेशन आज भी लागू हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने में सुकुमार सेन का अहम योगदान है, उनकी सराहना की जानी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे निखिल पटेल, केन्या वाले घर से सामान फेंकने की दी धमकी

सुकुमार सेन के पोते

बायोपिक को लेकर सुकुमार सेन के पोते संजीव सेन ने कहा, "एक राष्ट्र के रूप में भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक इसका सफल लोकतंत्र रहा है। सभी लोकतंत्रों की नींव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है और इस चुनावी प्रक्रिया की नींव रखने का श्रेय सुकुमार सेन को जाता है, जो मेरे दादा और स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।