Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SIIMA Awards 2022: अल्लू अर्जुन ने 'ऊं अंटावा' पर किया डांस, फैंस को खली सामंथा रुथ प्रभु की कमी

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 02:06 PM (IST)

    Pushpa The Rise star Allu Arjun dances on Oo Antava at SIIMA 2022 शनिवार को हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2022 (SIIMA) इवेंट के वीडियो अभी त ...और पढ़ें

    Pushpa The Rise star Allu Arjun dances on Oo Antava at SIIMA 2022, Twitter
    Pushpa The Rise star Allu Arjun dances on Oo Antava at SIIMA 2022, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa The Rise star Allu Arjun dances on Oo Antava at SIIMA 2022: शनिवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अवॉर्ड शो साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का बेंगलुरु में आयोजन किया गया। जिसके लिए तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सितारें इवेंट में पहुंचे। इस अवॉर्ड नाइट की हाइलाइट डिस्ट्रीब्यूट किए गए अवॉर्ड्स के अलावा सितारों की स्टेज परफॉर्मेंस भी रही, इनमें सबसे ज्यादा चर्चा अल्लू अर्जुन के 'ऊं अंटावा' डांस ने बटोरी।

    अल्लू अर्जुन का वायरल वीडियो

    सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के SIIMA इवेंट के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें से कुछ में वे अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि एक वीडियो में एक्टर आफ्टर पार्टी में स्टेज पर चढ़कर 'ऊं अंटावा' के तेलुगु वर्जन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं और अपने साथ लोगों को भी डांस करने के लिए कह रहे हैं।

    अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    SIIMA 2022 की शाम अल्लू अर्जुन के लिए बेहद खास रही क्योंकि उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। अल्लू SIIMA बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बैक-टू-बैक दो सालों से जीत रहे हैं। बता दें कि पुष्पा द राइज बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और साउथ में शानदार बिजनेस करने के बाद फिल्म ने नॉर्थ में भी तगड़ा बिजनेस किया। फिल्म की सफलता ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया है।

    यह भी पढ़ें- SIIMA Awards 2022: अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े बने बेस्ट एक्टर, यश ने की ग्रैंड एंट्री

    SIIMA 2022 के कुछ खास अवॉर्ड

    अल्लू अर्जुन के अलावा कुछ और सेलेब्स के लिए भी SIIMA 2022 की शाम खास रही। इस साल SIIMA बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से पूजा हेगड़े को फिल्म मोस्ट एलिजिबल बैचलर के लिए नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने यूथ आइकॉन साउथ (फीमेल) अवॉर्ड भी जीता। जबकि, लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा को यूथ आइकॉन साउथ (मेल) का अवॉर्ड मिला।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by SIIMA (@siimawards)

    रणवीर सिंह भी रहे SIIMA 2022 के मेहमान

    अपनी यूनिक पर्सनैलिटी के लिए फेमस रणवीर सिंह को भी SIIMA 2022 में खास अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया अवॉर्ड दिया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by SIIMA (@siimawards)

    यह भी पढ़ें- SIIMA Awards 2022: अल्लू अर्जुन और रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, स्टेज पर 'श्रीवल्ली' का किया हुक स्टेप