विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानूनी पचड़े में फंसा सलमान खान की Sikandar का ये विलेन, ड्रग्स केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Mon, 07 Apr 2025 08:40 PM (IST)

सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में नजर आए एक ...और पढ़ें

सिकंदर फिल्म के विलेन की हुई गिरफ्तारी (Photo Credit- Jagran)
सिकंदर फिल्म के विलेन की हुई गिरफ्तारी (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. सिकंदर का ये एक्टर हुआ गिरफ्तार
  2. फिल्म इंडस्ट्री में करता था ड्रग्स की सप्लाई
  3. पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनका नाम ड्रग्स केस से जुड़ चुका है। इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सिकंदर फिल्म की चर्चा चल रही है। अब इस मूवी में साइड रोल में नजर आने वाले एक एक्टर का नाम ड्रग्स केस से जुड़ गया है। आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

वसई की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने एक नाइजीरियन नागरिक को 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला बताया जा रहा है, जो साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुका है। वह हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर में भी नजर आया था।

फिल्म इंडस्ट्री में फैला है नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, ओनुवाला का फिल्म इंडस्ट्री में नेटवर्क फैला हुआ है और वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करता था। वसई ईस्ट के एवरशाइन सिटी के महेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में वह ड्रग्स छिपाकर रखता था।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के बच्चों के लिए Salman Khan का तोहफा, 'Sikandar' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा जबरदस्त जोश

Photo Credit- Jagran

क्राइम ब्रांच पिछले एक महीने से उसकी निगरानी कर रही थी, लेकिन वह पकड़ से बाहर था। आखिरकार, उसे भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

नकारात्मक रोल करने वाला एक्टर

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, विक्टर ओनुवाला उर्फ डाइक रेमंड कई फिल्मों और टीवी शोज़ में निगेटिव रोल कर चुका है। उसने सिकंदर, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, गुड बैड अगली (तमिल फिल्म), अनुपमा, और CID जैसे शोज़ में काम किया है।

मिली गुप्त सूचना, फिर हुई कार्रवाई

शनिवार को कांस्टेबल सचिन पाटिल को सूचना मिली कि आरोपी वसई के फ्लैट में भारी मात्रा में ड्रग्स छिपाकर रखे हुए है। उन्होंने यह जानकारी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर समीर अहीरराव को दी।

PI समीर अहीरराव के मार्गदर्शन में एपीआई सोपान पाटिल, एपीआई सागर शिंदे, पीएसआई अजीत गीते और कई कांस्टेबल की टीम ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक नकली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।

Photo Credit- Jagran

ड्रग्स की भारी बरामदगी

क्राइम ब्रांच ने करीब 22.865 किलो एमडी ड्रग्स और 48 ग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कुल बाजार कीमत करीब 11.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है

ओनुवाला को पहले आजाद मैदान पुलिस ने भी ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने बताया, 'आरोपी मुंबई और साउथ मुंबई में सालों से छोटी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। हमें शक है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी ड्रग्स पहुंचाता था।'

ये भी पढ़ें- 10 साल में इतना बदल गया Bajrangi Bhaijaan की 'मुन्नी' का लुक, लेटेस्ट फोटोज देख खुली रह जाएंगे आंखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।