Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपूर खानदान की शादी में बारटेंडर बना था बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, शराब पिलाते-पिलाते कर दी थी गड़बड़

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 15 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    बॉलीवुड में आपने ज्यादातर किस्से फिल्मों और शूटिंग के दौरान के सुने होंगे। फिल्मी दुनिया एक से बढ़कर चौंकाने और हैरान करने वाले किस्सों से भरी हुई है। ...और पढ़ें

    इस अभिनेता की बहन की शादी में सुपरस्टार बना था बारटेंडर (Photo Credit- Instagram)
    इस अभिनेता की बहन की शादी में सुपरस्टार बना था बारटेंडर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. जब अभिनेता से बारटेंडर बन गए थे एक्टर
    2. ऋषि कपूर ने देखते हे लगा दी थी फटकार
    3. इस शो पर हुआ था किस्से का खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर परिवार में से एक माना जात है। इस परिवार ने फिल्म की विरासत को एक के बाद एक जनरेशन में पास किया है। ये परिवार जब कोई इवेंट कराता है तो पूरा बॉलीवुड के छत के नीचे  आ जाता है। हाली ही में राज कपूर के फिल्मों में योगदान को देखते हुए परिवार ने उनकी याद में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। इस इवेंट में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।

    कपूर खानदान अपने घर के इवेंट्स और शादी में भी इंडस्ट्री के लोगों को इनवाइट करता है। एक बार इसी परिवार की शादी में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार को बारटेंडर काम करते देखा गया था। जिसका खुलासा परिवार एक सदस्य ने खुद सामने आकर किया था। आइए बताते हैं उस अभिनेता के बारे में...

    किसकी शादी में शरीक हुए थे अभिनेता

    दरअसल जिस शादी की हम बात कर रहे हैं ये शादी थी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की। रिद्धिमा कपूर को आप ने हाल ही में बॉलीवुड वाइव्स के लेटेस्ट सीजन में देखा होगा। रिद्धिमा कपूर की शादी में ऋषि कपूर ने कई सितारों को बुलाया था। अभिनेता की बेटी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में शामिल हुई थीं। कपिल शर्मा ने बिहाइंड द सीन्स में रिद्धिमा से पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका पसंदीदा एक्टर कौन है? जिसके जवाब में शुरू में तो रिद्धिमा ने अपने माता-पिता, नीतू और ऋषि कपूर का नाम लिया था मगर रणबीर कपूर ने बाद में उनके फेवरेट एक्टर का खुलासा किया था। ये वही एक्टर थे जो उनकी शादी में मेहमानों को शराब सर्व कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें- Rekhachithram OTT Release: मर्डर की काली दुनिया अब ओटीटी पर करेगी राज! इस प्लेटफॉर्म ने ली स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी

    ये था वो अभिनेता जो बना था बारटेंडर

    रणबीर ने बताया था कि रिद्धिमा ने अपने फेवरेट एक्टर के पोस्टर अपने कमरे में लगा रखे थे। इस अभिनेता का नाम है सलमान खान। जी हां, सलमान खान ही वो एक्टर थे जिन्होंने रिद्धिमा में बारटेंडर का काम किया था। नीतू कपूर ने शो में बताया था कि उस रात क्या हुआ था। अभिनेत्री ने बताया कि सलमान ने सबसे कहा था वो बारटेंडर बनेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कहा ठीक है। सलमान सभी को शराब सर्व कर रहे थे। उसके बाद एक वेटर आया और उसने हमसे कहा कि शराब खत्म हो रही है।

    खबरें और भी

    नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर ने उनसे आकर कहा था, 'मैं तो बहुत सारी लाया था खत्म कैसे हो सकती है? उसके बाद हमने देखा कि गेस्ट शराब को फेंक कर सलमान से अपने गिलास में डालने के लिए बोल रहे थे। हर किसी को ड्रिंक चाहिए थी क्योंकि सलमान सर्व कर रहे थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा था, 'यार तू निकल वहां से।' दरअसल हर कोई सलमान खान के साथ फोटो लेना चाहता और उन्हें पास से देखना चाहता था इसलिए लोग शराब को फेंक कर बार-बार उनके पास आ रहे थे।

    2006 में हुई थी रिद्धिमा कपूर की शादी

    बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से 2006 में हुई थी। बेटी की शादी ऋषि कपूर ने बहुत ग्रैंड तरीके से की थी। दोनों की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। चार सालों तक डेट करने के बाद भरत और रिद्धिमा ने शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी समायरा भी है।

    ये भी पढ़ें- Animal से भी लंबी थी ये फिल्म, कुल 33 सितारों ने किया था काम, बजट निकालने को तरस गई थी मूवी