विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikandar: शूटिंग के बीच आई 'सिकंदर' की अपडेट, मोबाइल के साथ दिखा Salman Khan का फिरोजा ब्रेसलेट

Published: Fri, 28 Jun 2024 12:49 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ...और पढ़ें

सिकंदर के सेट से आई अपडेट, (X Image)
सिकंदर के सेट से आई अपडेट, (X Image)

HighLights

  1. ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
  2. रश्मिका मंदाना हैं लीड एक्ट्रेस
  3. सलमान के फोन में दिखा सिकंदर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हुई है। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म सेट से एक झलक शेयर की है, जिसमें सलमान खान भी शामिल हैं।

सिकंदर के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इशारा कर रही है कि फिल्म का काम फुल स्विंग में चल रहा है।

सिकंदर के सेट से आई अपडेट

सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल ईद पर एक्टर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने फैंस को ईदी नहीं दी, लेकिन अपने नए प्रोजेक्ट सिकंदर की घोषणा की। वहीं, अब फिल्म अपनी शूटिंग स्टेज में है। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए मेकर्स फैंस के लिए शो से जुड़ी अपडेट बीच- बीच में शेयर कर रहे हैं। शुक्रवार को भी सिकंदर के सेट से एक फोटो शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

दिखा सलमान का सिग्नेचर ब्रेसलेट

सिकंदर का प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल एक्स पेज पर फिल्म के सेट की एक फोटो शेयर की है। जिसमें फोन की स्क्रीन दिख रही है, जिस पर सिकंदर का पोस्टर दिख रहा है। इसके साथ ही सलमान खान का सिग्नेचर फिरोजा ब्रेसलेट भी रखा हुआ है और पीछे प्रोडक्शन हाउस का नाम भी दिख रहा है।

क्या है सिकंदर की कहानी ?

फिल्म की कहानी को लेकर अधिक जानकारी तो साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, 'सिकंदर' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना भी अपने चार्म के साथ फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

सिकंदर के साथ सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा है। सिकंदर साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- Sikandar: सलमान खान ने ईद 2025 के लिए कसी कमर, रश्मिका मंदाना के साथ शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।