Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद पर होगा सलमान खान और अजय देवगन का धमाका, Sikandar के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे भाईजान के जिगरी दोस्त

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 03:11 PM (GMT+05:30)

    इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। ऐसे में देखा दिल ...और पढ़ें

    अजय देवगन और सलमान खान (Photo Credit- IMDB)
    अजय देवगन और सलमान खान (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. ईद पर रिलीज होगी सलमान की सिकंदर
    2. सलमान खान के साथ आएंगे उनके दोस्त अजय देवगन
    3. सिकंदर की रिलीज से अजय की फिल्म का है खास कनेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईद 2025 सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास साबित होगी। इस बार सलमान खान ईदी देने के लिए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर लेकर आ रहे हैं। बड़े पर्दे पर बीते साल लोगों ने भाईजान को मिस किया। हालांकि, वह कुछ फिल्मों के कैमियो में जरूर नजर आए, लेकिन अब फाइनली वह सिकंदर (Sikandar) के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल हो चुकी है। इस बीच अपडेट सामने आया है कि भाईजान थिएटर्स में अकेले नहीं, बल्कि अपने करीबी दोस्त अजय देवगन के साथ आ रहे हैं।

    सलमान खान (Salman Khan) की तरह अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब बॉलीवुड के सिंघम की मच अवेटेड फिल्म पर एक रोचक जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इसका सलमान की फिल्म से क्या कनेक्शन है।

    थिएटर में सिकंदर के साथ आएंगे अजय देवगन

    सलमान और अजय की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। सिनेमाघरों में भी दर्शकों को दोनों की फिल्म की झलक एक साथ देखने को मिलेगी। जी हां, अजय देवगन की रेड फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और इन दिनों इसके सीक्वल रेड 2 की चर्चा चल रही है। पिछले साल ही मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। विलेन के किरदार में रितेश देशमुख नजर आएंगे और फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी। 

    Photo Credit- Jagran

    ये भी पढ़ें- Sikandar Box Office: पहले ही दिन अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे Salman Khan, सिकंदर कर देगी धुआं-धुआं?

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 का टीजर पहले ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इसके बाद इसे सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। ऐसे में सलमान और अजय दोनों के फैंस के लिए थिएटर का अनुभव थोड़ा खास हो सकता है।

    खबरें और भी

    रेड 2 के लिए मेकर्स ने बनाई तगड़ी योजना

    रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अजय देवगन, कुमार मंगत और भूषण कुमार फिल्म का प्रचार बड़े पैमाने पर करने की योजना बना चुके हैं। इसके लिए उन्होंने मल्टीप्लेक्स मालिकों के साथ एक स्पेशल डील भी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर सिकंदर की शुरुआत में दिखाया जाएगा। इसके अलावा, सिंगल स्क्रीन थिएटर में भी टीजर को दिखाने की योजना बनाई गई है।

    Photo Credit- IMDB

    कब रिलीज होगी सिकंदर?

    सलमान खान की सिकंदर की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। मेकर्स ने टीजर रिलीज करने के बाद इसकी रिलीज डेट को स्पष्ट तौर पर जारी नहीं किया था। हालांकि, अब पता लग चुका है कि सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Screening: इन खास लोगों के लिए रखी गई 'सिकंदर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, गजब का है भाईजान का ये न्यू लुक