विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikandar: साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस बनेगी सलमान खान की हीरोइन, 'सिकंदर' में कन्फर्म हुई इस हसीना की एंट्री

Published: Thu, 09 May 2024 01:52 PM (IST)

इस साल ईद पर सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर का एलान किया था। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस ...और पढ़ें

साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की 'सिकंदर' में कन्फर्म हुई एंट्री, (X Image)
साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की 'सिकंदर' में कन्फर्म हुई एंट्री, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। एक्टर अभी से अपने चाहने वालों के लिए फिल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल ईद पर सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर का एलान किया था। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम से पर्दा नहीं उठाया था।

सिकंदर को लेकर अब तक कई हीरोइनों की नाम की चर्चा हो चुकी है और ये सिलसिला चलता ही जा रहा था, लेकिन सलमान खान ने नई घोषणा के साथ सभी अफवाहों पर रोक लगा दी है। उन्होंने सिकंदर की लीड एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा दिया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan फायरिंग की घटना के बाद काम पर लौटने को तैयार, सेलेब्स से की गैलेक्सी अपार्टमेंट में न आने की अपील

साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री

सलमान खान की सिकंदर अपनी अनाउंसमेंट से ही चर्चा बटोर रही है। ऐसे में एक्टर ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में हीरोइन बनाया है, जो अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक, हिंदी सिनेमा के कई दिग्गजों के साथ काम कर चुकी हैं। अब उनके को-स्टार्स की लिस्ट में दबंग खान का नाम भी जुड़ गया है।

कौन है वो हसीना ?

सिकंदर के मेकर्स ने आज 9 मई को फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए एक्ट्रेस का नाम रिवील किया है। सिकंदर में सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को मिला है। फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि ये पहला होगा जब रश्मिका मंदाना और सलमान खान एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

स्क्रीन पर बिखेरेंगे जादू

सिकंदर के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फिल्म की टीम के साथ रश्मिका मंदाना की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट शानदार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का स्वागत करते हैं। ईद 2025 में स्क्रीन पर दोनों के जादू को देखने का इंतजार करना मुश्किल है।" बता दें कि सिकंदर का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर एआर मुरुगदास कर रहे हैं। वहीं, प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।