Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान की Sikandar में होगा हॉलीवुड जैसा एक्शन, Tom Cruise की फिल्म के डायरेक्टर से जुड़ा है कनेक्शन!

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 10:07 AM (IST)

    सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस बार भाईजान के चाहने वालों को फिल्म में टाइगर 3 से भी ज्यादा एक्शन देखने को ...और पढ़ें

    सिकंदर में होगा जबरदस्त एक्शन (Photo Credit: Instagram)
    सिकंदर में होगा जबरदस्त एक्शन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सिकंदर में होगा जबरदस्त एक्शन
    2. इस तारीख को शुरू होगी शूटिंग
    3. हॉलीवुड की टीम के साथ कर सकते हैं काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'टाइगर 3' के बाद फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    आए दिन इस मूवी से जुड़े अपडेट सामने आते रहते हैं। अब एक बार फिर इस से जुड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

    यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म Sikandar को लेकर आया नया अपडेट, भाईजान ने शुरू की फाइट सीन्स की रिहर्सल

    इस तारीख को शुरू होगी शूटिंग

    कुछ दिनों पहले फिल्म से जुड़ा अपडेट सामने आया था, जिसमें प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एनजीई फैमिली 18 जून को सबसे बड़े एयर एक्शन सीक्वेंस के साथ सिकंदर के लिए शूट के पहले दिन की तारीख शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित है।

    हॉलीवुड की टीम के साथ कर सकते हैं काम

    अब टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, खबर आ रही है कि सुपरस्टार अपनी फिल्म के लिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल टीम के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। मिशन इम्पॉसिबल की टीम सिकंदर के लिए एक्शन सीन डिजाइन कर सकती है।

    इसके साथ ही सलमान खान के एक फैन क्लब का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मिशन इम्पॉसिबल सीरीज के मशहूर जंप सीन को अंजाम देने वाले एक्शन डायरेक्टर 'सिकंदर' के लिए बड़ा एक्शन सीन डिजाइन कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर सलमान खान और सिकंदर की टीम ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

    खबरें और भी

    पहली बार सलमान संग काम करेंगी रश्मिका

    इस मूवी में भाईजान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों स्टार्स इस मूवी में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Salim Khan संग शादी के खिलाफ था सलमा का परिवार, 10 साल तक रही दूरी, सालों बाद सलमान खान के पिता ने तोड़ी चुप्पी