Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद पर Salman Khan का दीदार करने के लिए बेकाबू हुए फैंस, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भीड़ पर लाठी चार्ज

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:49 PM (IST)

    हर बार ईद के मौके पर सलमान खान की एक झलक देखने के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो जाती है। आज भी सुबह से भाईजान के घर ...और पढ़ें

    सलमान खान के फैंस हुआ लाठी चार्ज (Photo Credit-Instagram)
    सलमान खान के फैंस हुआ लाठी चार्ज (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ईद पर सलमान खान की झलक देखने के लिए बेताब फैंस
    2. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़
    3. पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर किया लाठी चार्ज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईद और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का नाता काफी पुराना है। एक तरफ सिनेमाघरों में सलमान की मूवी के जरिए फैंस ईद का जश्न मनाते हैं तो दूसरी तरफ मुंबई में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी तादाद में भाईजान की झलक देखते हैं। लंबे समय से ये सिलसिला चलता आ रहा है कि ईद पर सलमान खान अपने घर की बालकनी में फैंस को दीदार देते हैं। 

    लेकिन कई बार भीड़ इतनी बढ़ जाती है, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ता है। आज 11 अप्रैल को ईद (Eid 2024) के मौके पर भी सलमान के घर के बाहर फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज किया गया है।

    सलमान के फैंस पर लाठी चार्ज

    मुंबई के ब्रांदा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर यूं तो उनके फैंस का जमावड़ा हर रोज लगा रहता है। लेकिन ईद और एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस का तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा की आलम बना हुआ है। 

    भाईजान की झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब और भीड़ के चलते सलमान खान के घर के बाहर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं। जिसे देखकर पुलिस को फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा है और रोड को खाली कराया गया है। इस मौके का लेटेस्ट वीडियो वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    जिसमें पुलिस सलमान खान के फैंस को खदेड़ती हुई नजर आ रही है। ये पहला मौका नहीं है जब सलमान के फैंस पर लाठी चार्ज हुआ है। इससे पहले भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भीड़ हटाने के लिए पुलिस ये तरीका अपना चुकी है। 

    सलमान खान की नई फिल्म का एलान

    बेशक इस बार ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने अपनी नई मूवी की अनाउंसमेंट के साथ फैंस को ईदी दे दी है। इस फिल्म का नाम सिकंदर है, जिसे गजनी फिल्म डायरेक्टर एआर मुर्गदास बना रहे है।

    ये भी पढ़ें- Eid 2024 पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने काटा गदर, अक्षय या अजय नहीं, ये एक्टर है बॉक्स ऑफिस का असली सुल्तान