Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कार्तिक के साथ भी सुशांत जैसा बर्ताव...' Kartik Aaryan को लेकर अमाल मलिक ने किया हैरान करने वाला दावा

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 08:58 PM (IST)

    सिंगर अमाल मलिक ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के पॉपुलर फ ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और अमाल मलिक (Photo Credit- Instagram)
    कार्तिक आर्यन और अमाल मलिक (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिंगर अमाल मलिक ने कार्तिक के बारे में की बात
    2. सुशांत सिहं से की कार्तिक आर्यन की तुलना
    3. अमाल मलिक का बयान इंटरनेट पर हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर अमाल मलिक अक्सर चर्चा में रहते हैं। म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के अलावा, वह अपने परिवार से जुड़े मामलों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने का एलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। इस बीच अब उनका एक नया बयान चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर दिया है। खास बात है कि उन्होंने कार्तिक की तुलना करते हुए सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी लिया।

    अरमान मलिक के भाई और गायक अमाल मलिक ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म निर्माता और निर्देशक टारगेट कर रहे हैं। ऐसा ठीक पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया गया था। जिनका निधन साल 2020 में आत्महत्या करने से हुआ था।

    सुशांत सिंह राजपूत का किया अमाल ने जिक्र

    मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में अमाल मलिक ने कहा कि सुशांत के निधन के बाद लोगों को बॉलीवुड की सच्चाई के बारे में पता चला। लेकिन इससे पहले किसी को अंदाजा नहीं था कि इस इंडस्ट्री में इस हद तक अंधकार फैला हुआ है, जो किसी को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- IFFA 2025 Winners: इंडी फिल्म फेस्टिवल में Katrina Kaif ने मारी बाजी, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

    अमाल ने सुशांत के बारे में चर्चा करते हुए आगे कहा, सुशांत सिंह राजपूत हैंडल नहीं कर पाया, कुछ लोग तो इसे हत्या बताते हैं। वहीं, जांच में इसे आतम्हत्या पाया गया। कुछ भी हो आदमी तो चला गया। इस फिल्म इंडस्ट्री ने जरूर उनके दिमाग पर कोई प्रभाव डाला होगा। लोगों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन जब उनके दुखों के बारे में लोगों को अंदाजा लगा, तो जनता बॉलीवुड के खिलाफ हो गई। मुझे नहीं लगता कि सार्वजनिक तौर पर इंडस्ट्री की इनती ज्यादा बैंड सुशांत के निधन से पहले बजी होगी।

    खबरें और भी

    कार्तिक आर्यन के बारे में क्या बोले अमाल?

    अमाल ने यह दावा भी किया कि कार्तिक आर्यन के संग भी इस तरह की चीजें हो रही हैं। चाहे फिर वो प्रत्यक्ष रूप से हो या अप्रत्यक्ष। उन्होंने आगे बताया कि चंदू चैंपियन एक्टर ने इस तरह की समस्याओं का सामना किया है, लेकिन उनके परिवार के समर्थन से वह चेहरे पर मुस्कान रखते हुए तमाम परेशानी से बाहर निकल पाए।

    ये भी पढ़ें- विदेश के सब्जी मंडी में गए Kartik Aaryan, सड़क पर करवाया शेव और मेकअप, अपकमिंग फिल्म की BTS फोटोज वायरल