यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीसरी बार पापा बने सिंगर Atif Aslam, बेबी की पहली तस्वीर शेयर नाम का किया खुलासा
Atif Aslam Third Baby सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) एक बार पापा बने हैं। रमजान के इस महीने में अल्लाह ने बेटी से नवाजा है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Atif Aslam Third Baby: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) इन दिनों सातवें आसमान पर है। सिंगर के घर एक बार फिर खुशीयों ने दस्तक दी है। रमजान के इस महीने में अल्लाह ने बेटी से नवाजा है। आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली फोटो शेयर कर नाम का खुलासा भी किया है।
सिंगर ने बेटी के नाम का किया खुलासा
आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपने बच्चे की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक।

सिंगर को मिली ढेरों शुभकामनाएं
आतिफ के इस पोस्ट पर फिल्मी सितारें और उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमे कई बॉलीवुड सेलेब्स और कई पाकिस्तानी सितारें शामिल है।
2013 में सारा भरवाना से की थी शादी
बता दें, आतिफ ने मार्च 2013 में सारा भरवाना से लाहौर में ग्रैंड वेडिंग की थी। एक साल बाद 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उनके बेटे का नाम अब्दुल अहद आतिफ है। साल 2019 में वह दूसरी बार पिता बने थे जिसका नाम अर्यान असलम है।

बॉलीवुड में आतिफ ने गए कई हिट गाने
आतिफ न सिर्फ पाकिस्तान में फेमस है बल्कि उन्होंने अपनी आवाज का जादू बॉलीवुड में भी बिखेरा हुआ है। सिंगर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

वो लम्हे गाने से सुपरहिट हुए थे आतिफ
साल 2005 में आई फिल्म ‘जहर’ में आतिफ ने भारत में पहना गाना गाया था। इस गाने को नाम था ‘वो लम्हे’। गाना रातों-रात सुपर हिट हो गया और आतिफ भारत में हिट हो गए थे। उन्होंने भारत में कुल 60 से 65 फिल्मों में अपने गाने दिए है। सिंगर के गानों के बात करें तो उन्होंने 'तू जाने ना', 'तेरा होने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां' जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है।