Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी खबरों के बीच Diljit Dosanjh ने पहली बार अपने प्यार को लेकर किया खुलासा, बोले- 'मैं सबसे ज्यादा...'

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:43 PM (IST)

    दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने हाल ही में खुद खुलासा किया था कि वह जल्द अमेरिका के फेमस शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन (The Tonight Show Starri ...और पढ़ें

    diljit dosanjh first love (Photo Credit Instagram)
    diljit dosanjh first love (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बताया कौन है उनका पहला प्यार
    2. दिलजीत दोसांझ का पहला प्यार जानकर होगी हैरानी
    3. जल्द जट्ट एंड जूलियट 3 में आएंगे नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक तरफ एक के बाद एक सुपरहिट गाने लॉन्च करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म  'जट्ट एंड जूलियट 3' रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था।

    सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी काफी वक्त से चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था। मगर हाल ही में अभिनेता ने अपने पहले प्यार के बारे में बात की है।

    यह भी पढे़ं- इस मशहूर अमेरिकन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं Diljit Dosanjh, खुशी जाहिर करते हुए बोले- 'पंजाबी आ गए ओए'

    प्यार को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ

    सिंगर दिलजीत दोसांझ  ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने पहले प्यार पर खुलकर बात की। दिलजीत से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं खुद से प्यार करता हूं भाई। मैं खुद को पागलों की तरह प्यार करता हूं, मैं अपना आप नू बहुत प्यार करदा। तो मुझे लगता है पहला प्यार तो मैं ही हूं मेरा।"

    आगे उन्होंने पंजाबी में कहा, "मैं दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करने में विश्वास करता हूं। पहले अपना ख्याल रखें। अगर आपको खुद ही प्यार नहीं किया जाता और पहले आपकी देखभाल नहीं की जाती, तो आप वह प्यार किसी और को कैसे देंगे?"

    खबरें और भी

    एमी विर्क ने किया था खुलासा

    न्यूज18 से बातचीत में सिंगर एमी विर्क ने दिलजीत को लेकर कहा था कि, हम दिलजीत दोसांझ के नजरिए से देखे तो ये उनका प्राइवेट मामला है। यह उनका परिवार है। कोई वजह होगी जो वह उन्हें दुनिया से नहीं मिलवा रहे। अभी वे कहीं भी घूम सकते हैं, कोई नहीं जानता कि ये दिलजीत का परिवार है। अगर लोग जानेंगे तो उनको दिक्कत होगी। बता दें, बीते दिनों खबर आई थी कि दिलजीत एक बच्चे के पिता भी हैं। 

    जानें कब रिलीज जट्ट और जूलियट 3

    अभिनेता दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होने जा रही है। खबर है कि यह फिल्म 70 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Ammy Virk ने Diljit Dosanjh की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'दुनिया से नहीं मिलवा रहे क्योंकि...'