Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zubeen Garg Death: 'सड़को पर जाम...हाथों में पोस्टर', सिंगापुर में जुबीन गर्ग के निधन से असम में शोक की लहर

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 09:57 PM (IST)

    सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान 19 सितंबर को निधन हो गया। इससे पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई। जुबीन 52 साल के थे। उन्हें गै ...और पढ़ें

    जुबिन के निधन से असम में शोक की लहर (फोटो-इंस्टाग्राम)
    जुबिन के निधन से असम में शोक की लहर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 52 साल थी जुबीन की उम्र
    2. स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा
    3. 20 सितंबर को था कार्यक्रम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुबीन गर्ग के अचानक हुए निधन से पूर असम में शोक की लहर है। सिंगर सिंगापुर में किसी इवेंट के लिए गए थे जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई दुर्घटना में उनका 19 सितंबर को निधन हो गया। गोलाघाट और असम के कई इलाकों में फैंस सदमे में हैं। जुबिन को साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के हिट गाने 'या अली' के लिए जाना जाता है। जुबीन की उम्र 52 साल थी।

    लोगों ने निकाला जुलूस

    कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने गर्ग को समुद्र से बाहर निकाला और पास के एक अस्पताल ले जाया गया। इंटेंस मेडिकल केयर के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। असम में शोक की लहर दौड़ गई। विश्वनाथ में अखिल असम छात्र संघ (AASU) ने एक विशाल जुलूस निकाला, जहां हज़ारों लोग गायक को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े।

    यह भी पढ़ें- 23 साल पहले मौत से बाल-बाल बचे थे Zubin Garg, उसी दिन बहन की सड़क दुर्घटना में हो गई थी मृत्यु

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

    द ट्रुथ इंडिया द्वारा एक्स पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, सड़कों पर प्रशंसक "ज़ुबीन दा अमर रहें" और "जॉय ज़ुबीन दा" जैसे नारे लगा रहे थे। सम्मान स्वरूप, विश्वनाथ कस्बे के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी 24 घंटे के लिए बंद रहे।

    20 सितंबर को था जुबीन का कार्यक्रम

    गोलाघाट में भी दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिले। भारी भीड़ जमा हो गई, लोग खुलेआम रो रहे थे, चीख रहे थे और अपने प्रिय गायक के पोस्टर पकड़े हुए थे। वह 20 सितम्बर को आयोजित चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए सिंगापुर में थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zubeen Garg: म्यूजिक के लिए बीच में ही छोड़ा कॉलेज, इस एक बॉलीवुड गाने ने रातोंरात बना दिया था स्टार