यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बाजीराव सिंघम' Ajay Devgn के निशाने पर आए Akshay Kumar, कहा- पहले उससे जाकर पूछो ये सवाल
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है। इस फिल्म की टक्कर भूल भुलैया 3 के साथ है ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी सिंघम अगेन
- अजय देवगन ने साधा अक्षय कुमार पर निशाना
- अजय के साथ-साथ अक्की से फैंस ने भी पूछे ऐसे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दहाड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इस बार उनकी पुलिस टीम में दीपिका पादुकोण से लेकर टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह समेत कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं।
इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' से होगी। कौन सी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर विजय प्राप्त होगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले ही अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने 'सिंघम अगेन' के को-स्टार अक्षय कुमार पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है, जिसके बाद उनका फैन भी आगे कोई सवाल नहीं पूछ पाया।
अजय देवगन से फैन ने पूछा था ये क्वेश्चन
सिंघम अगेन रिलीज डेट के काफी करीब पहुंच चुकी है। मूवी को आज से सिनेमाघरों में दस्तक देने में बस अब 16 दिन बाकी है, उससे पहले अजय देवगन अपने फैंस से कनेक्टेड होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर #AskAjay सेशन किया। इस बातचीत में फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसका जवाब अजय ने दिया।
यह भी पढ़ें: 'असली सिंघम मैं हूं,' Kajol ने पति अजय देवगन को लेकर ली चुटकी, बताया घर पर चलता है किसका कंट्रोल
हालांकि, एक फैन ने ऐसा सवाल पूछा, जिस पर अजय ने खुद ही उनसे प्रश्न कर डाला। दरअसल, फैन ने उनसे पूछा था कि आप हमेशा फिल्म में गाड़ी घुमाकर क्यों आते हो, जिसका जवाब देते हुए अजय देवगन ने लिखा, "पहले अक्षय कुमार से पूछो वह हमेशा हेलीकॉप्टर पर ही लटककर क्यों आता है"।
खबरें और भी

अजय देवगन X अकाउंट
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया मजेदार जवाब
इस सवाल के बाद एक यूजर ने कहा, "ठीक है सर आप क्यों हेलीकॉप्टर से लटक कर क्यों आते हैं? क्या आपको अंदर बैठकर मजा नहीं आता"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बजट ज्यादा है अक्की पाजी का"।
एक फैन ने जब अजय से ये कहा कि वह खिलाड़ी कुमार को केवल एक शब्द में डिस्क्राइब करें, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "खिलाड़ी.. आई लव यू अक्षय"।

Singham Again- IMDB
सिंघम अगेन में 'बाजीराव सिंघम' के साथ-साथ रणवीर सिंह 'सिंबा' और अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' बनकर लौट रहे हैं। मूवी में दीपिका पादुकोण 'शक्ति शेट्टी' के दमदार किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर जब से सामने आया है, फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि इससे पहले 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। फैंस की तीसरे पार्ट से भी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।