Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रणवीर सिंह ने दिखाए पत्नी Deepika Padukone के ये 15 अवतार, ‘दुआ’ की मम्मी की तस्वीरें जीत लेंगी दिल

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 14 Nov 2024 04:13 PM (IST)

    बॉलीवुड के मजबूत कपल के तौर पर माने जाने वाले दीपिका और रणवीर के लिए 14 नवंबर का दिन स्पेशल है। दोनों ने साल 2018 में इसी दिन एक-दूसरे से शादी की थी। ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीरें (Photo Credit Instagram)
    दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीरें (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को सालगिरह की दी बधाई
    2. दीपिका पादुकोण की 15 अनदेखी तस्वीरें आई सामने
    3. रणवीर ने वेडिंग एनिवर्सरी के दिन लुटाया दीपिका पर प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम बॉलीवुड के मजबूत कपल की जोड़ी में शामिल है। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एयरपोर्ट लुक्स तक, दोनों का हसमुख अंदाज देखने को मिलता है। आज यानी 14 नवंबर का दिन रणवीर-दीपिका के रिश्ते के लिए अहम है। दोनों साल 2018 में आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल कपल अपनी छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    रणवीर ने दीपिका के लिए लिखा स्पेशल नोट

    वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता रणवीर ने पत्नी दीपिका के लिए स्पेशल पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया। पहली नजर में ही देखा जा सकता है कि उन्होंने एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटोज अपलोड की है। रणवीर की ओर से शेयर की गई तस्वीरों से पहले उनकी पोस्ट के कैप्शन पर बात कर लेते हैं। अभिनेता ने पत्नी को सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा कि ‘हर दिन पत्नी की तारीफ करने के लिए होता है, लेकिन आज सबसे स्पेशल दिन है। हैप्पी एनिवर्सरी, मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं।’

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह की टिप्पणी पर बी-टाउन सेलेब्स से लेकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। बात फोटोज को लेकर करें तो 14 तस्वीरों और 1 वीडियो में दीपिका खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के हंसते चेहरे ने लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री को हंसते हुए देखा जा सकता है। वहीं, रणवीर की एक पोस्ट सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें अभिनेता अपनी पत्नी की किसी फिल्म को टीवी पर देखते नजर आ रहे हैं। इससे भी दोनों के बीच का प्यार साफ तौर पर झलक रहा है।

    ये भी पढ़ें- बेबी गर्ल Dua की इन प्यारी बातों से Deepika Padukone का दिल हो जाता है गदगद, रणवीर को टैग कर शेयर किया वीडियो

    दीपिका के नजर आए कई शानदार अवतार

    रणवीर की शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो भी नजर आ रहा है। इससे समझा जा सकता है कि रणवीर जिंदगी के हर मोड़ पर दीपिका से हासिल हुई खुशियों को दर्शाना चाहते हैं। बॉलीवुड के पावर कपल ने कुछ महीनों पहले ही जिंदगी में नन्ही परी का स्वागत किया है। रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी काफी स्पेशल रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। डेटिंग के बाद कपल ने साल 2018 में जीवनसाथी बनने का फैसला लिया। बता दें कि उनकी लव स्टोरी गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर हुई थी। समय के साथ दोनों का प्यार लगातार बढ़ता रहा और आज दोनों का नाम फैंस की पसंदीदा सेलेब्स कपल की लिस्ट में शामिल है।

    ये भी पढ़ें- 'मैं रणवीर सिंह से बेहतर...', शक्तिमान बनते ही Mukesh Khanna के बदले तेवर! इन मुद्दों को किया क्लियर