विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: '400 बैकग्राउंड डांसर्स, चार दिनों तक शूटिंग', खास होगा 'सिंघम अगेन' का डांस नंबर?

Published: Thu, 18 Apr 2024 09:46 AM (GMT+05:30)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन का उनके फैंस लंबे समय से ...और पढ़ें

तीसरी फिल्म सिंघम अगेन (Photo Credit: Instagram)
तीसरी फिल्म सिंघम अगेन (Photo Credit: Instagram)

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। साल 2011 में प्रदर्शित फिल्म सिंघम से शुरू हुई सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन की आधे से ज्यादा हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि आगे बढ़ाकर इसे दीवाली पर प्रदर्शित किए जाने की खबरें आई, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इस बीच फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म के एक बड़े डांस नंबर गाने की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस गाने के लिए मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में एक भव्य सेट स्थापित किया गया है। पहले इस गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से की जानी थी, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण शूटिंग आगे बढ़ाकर बुधवार से शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं Deepika Padukone, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पर बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी में बन रहे इस गाने की भव्यता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके लिए 400 बैकग्राउंड डांसर बुलाए गए हैं। गाने की शूटिंग करीब चार दिनों तक चलेगी। इस गाने को फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन के साथ टाइगर श्राफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के बाकी महत्वपूर्ण कलाकारों के साथ फिल्माया जाएगा।

दीपिका पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनीं हैं, वह फिल्म में लेडी सिंघम की भूमिका में नजर आएंगी। बुधवार को सेट के उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हुई।

पुलिस की वर्दी में दीपिका काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही रही थीं। तस्वीरों में देखने को मिला कि कैसे वह सेट पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अन्य लोगों के साथ खड़ी दिखाई दे रही थीं। अब हर कोई उनकी इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। अगर इसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होता तो, यह मूवी इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में यह मूवी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें: बेटा या बेटी, किसके डैडी बनना चाहते हैं Ranveer Singh, 'सिंघम अगेन' एक्टर ने दिल खोल कर बताई अपनी इच्छा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।