यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again: दुश्मनों को सबक सिखाने में अजय देवगन का साथ देंगी दीपिका? मोटे बजट में शूट होगा क्लाइमैक्स
Singham Again पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म सिंघम का तीसरा पार्टी सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अजय देवगन और करीना कपूर के फैंस फिल्म में इनका वही प ...और पढ़ें

HighLights
- पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म है 'सिंघम'
- अजय देवगन, करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
- 'सिंघम अगेन' के क्लाइमैक्स में होगी कई स्टार्स की एंट्री
एंटरटनेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का नाम शामिल है। अजय देवगन के साथ एक बार फिर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्म का हिस्सा होंगी।
एक्ट्रेस ने सेट से अपनी फोटो शेयर कर मूवी में अपनी एंट्री पक्की कर दी है। मगर खबर है कि करीना के अलावा एक और एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म में अपना जलवा दिखाएगी। फिल्म को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।
इतने करोड़ में शूट होगा क्लाइमैक्स
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में होगी। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का क्लाईमैक्स हैदराबाद में शूट होगा, जो काफी डेडली होने वाला है।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अलावा चार और बड़े एक्टर्स का एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। क्लाइमैक्स सीन को लेकर अपडेट आया है कि इसमें कुछ कलाकारों की एंट्री होगी। ये भी बताया गया है कि क्लइमैक्स की शूटिंग का बजट 25 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
इन कलाकारों के साथ शूट होगा 'सिंघम अगेन' का क्लाइमैक्स
'सिंबा' यानी कि रणवीर सिंह की फिल्म में एंट्री पहले ही पक्की हो गई थी। अब खबर है कि करीना कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे। 'सिंघम अगेन' के क्लाइमैक्स को बड़े लेवल पर शूट किया जा रहा है। इस सीन को अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ भी शूट किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी क्लाइमैक्स का हिस्सा होंगी।
'पुष्पा 2' के साथ क्लैश करेगी फिल्म!
'सिंघम अगेन' फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बज है कि मूवी 14 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इसी दिन अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' भी रिलीज हो रही है।