Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor: इस गंभीर बीमारी की चपेट में Singham Again के 'डेंजर लंका', बोले- 'शरीर का हो रहा है नुकसान'

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 09:02 PM (IST)

    हाल ही रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में खलनायक डेंजर लंका का भूमिका में अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने दमदार अभिनय की छाप छो ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर को हुई ये बीमारी (Photo Credit-Instagram)
    अर्जुन कपूर को हुई ये बीमारी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. गंभीर बीमारी का शिकार हुए अर्जुन कपूर
    2. माइलका अरोड़ा से अलग हुए अर्जुन
    3. सिंघम अगेन में निभाया खलनायक का किरदार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में उन्होंने डेंजर लंका का नेगेटिव रोल निभाकर वाहवाही लूटी है। लेकिन इस दौरान अर्जुन एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। 

    अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी एक गंभीर बीमारी का राज खोला है और बताया है कि किस तरह से ये समस्या उनकी शारीरिक और मानसिक हालत को बिगाड़ रही है। आइए जानते हैं कि आखिरकार वह किस बीमारी से जूझ रहे हैं। 

    अर्जुन कपूर को हुई ये समस्या 

    प्रोफेशनल करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अर्जुन कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को उन्होंने एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने अपनी मेंटस हेल्थ को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया है-

    ये भी पढ़ें- 'जो आपकी एनर्जी को खत्म कर...', ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने लिया ये प्रण, नवंबर से शुरू करेंगी नया चैप्टर!

    मैं हाशिमोटो थायरॉयडिटिस ऑटोइम्यून बीमारी से परेशान चल रहा हूं। ये मुझ पर शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी गहरा असर डाल रही है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम बॉडी में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि पर अटैक करता है, जिसमें कई तरह शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इससे मेरी लाइफस्टाइटल पर भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शरीर में एनर्जी लेवल धीरे-धीरे लो होता चला जाता है। एक अभिनेता होने के नाते मुझे अपनी फिटनेस पर ज्यादा फोकस करना पड़ता है, जिसमें इस तरह की समस्याएं बाधाएं डालती हैं। 

    इस तरह से अर्जुन कपूर ने अपनी आपबीती सुनाई है। बता दें कि सिंघम अगेन को उनकी कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इससे पहले अर्जुन की एक विलेन रिटर्न्स, कुत्ते और द लेडी किलर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई हैं। 

    खबरें और भी

    मलाइका अरोड़ा से अलग हुए अर्जुन

    हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अर्जुन कपूर और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से अलग हो गए हैं। इस मामले पर अब अर्जुन ने भी मुहर लगा दी और बता दिया है कि वह सिंगल हैं, उनका ब्रेकअप हो चुका है।

    मालूम हो कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन संग रिलेशनशिप में आ गई थीं और कई सालों तक इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन अब इस कपल की राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गई हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'मैं नहीं चाहता था कि..', Singham Again में 'डेंजर लंका' बनकर छा गए अर्जुन कपूर, 5 एक्टर्स को किया क्लीन बोल्ड