Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी, दमदार एक्शन में नजर आएंगे अजय देवगन

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 07:29 PM (IST)

    Singham Again News अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आ रहे है। दोनों सिंघम अगेन बना रहे है। यह सिंघम फिल्म की तीसरी कड़ी होगी। इस बात इ जानकारी ...और पढ़ें

    Singham Again News: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 जल्द शुरू होगी।
    Singham Again News: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 जल्द शुरू होगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Singham Again News: अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया फिल्म दृश्यम 2 की सफलता को लेकर उत्साहित है। अब खबर आई है कि वह रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर सिंघम अगेन फिल्म में नजर आएंगे।

    सिंघम अगेन के बारे में तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए साथ आ रहे हैं। यह बड़ी खबर है। दोनों सफल कलाकार और निर्देशक माने जाते हैं। अब दोनों एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं और ऐसा वह सिंघम अगेन के लिए कर रहे है। जी हां, फिल्म का यही टाइटल होगा। इस फिल्म की शूटिंग अजय फिल्म भोला से फ्री होने के बाद शुरू करेंगे।' इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अजय देवगन को गन पकड़े हुए देखा जा सकता है। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'सिंघम अगेन।'

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan पर थी 90 करोड़ रुपये की उधारी, परेश रावल ने बिग बी के संघर्ष के दिनों को याद कर कही ये बात

    सिंघम अगेन पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

    इस बीच अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। एक फैन ने लिखा है, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'मैं इसका बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था।' एक ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर आ रही है।' एक ने लिखा है, 'यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।'

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora के गाने 'आप जैसा कोई' के रीमेक को देख चिढ़े पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्धिकी, किया ट्रोल

    रोहित शेट्टी ने एक बातचीत में कहा था, 'सिंघम 3 पर काम चल रहा है'

    इसके पहले सिंघम 3 पर रोहित शेट्टी ने पिंकविला से बातचीत में कहा था, 'सिंघम 3 पर काम चल रहा है। बहुत लंबे समय से मैंने सिंघम जैसी फिल्म नहीं बनाई है और हम इसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगे। अजय सर इन दिनों अपनी अन्य कमिटमेंट में व्यस्त है और मैं सर्कस में बिजी हूं। अप्रैल तक हम दोनों फ्री हो जाएंगे और फिर सिंघम 3 पर काम करेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी।' रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। रोहित शेट्टी जल्द सर्कस फिल्म लेकर आएंगे। इसके अलावा वह इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज का भी निर्देशन कर रहे हैं। अजय देवगन इस बीच भोला और मैदान में नजर आएंगे।