Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NMACC में इस दिन लॉन्च होगा Singham Again का ट्रेलर, फैंस को चौंका सकती है Deepika Padukone की मौजूदगी

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:20 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण को मां बने हुए लगभग एक महीना पूरा होने वाला है। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। इस बीच खबर आ रही है कि डिलीवरी के बाद दीपिका ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आएंगी दीपिका
    सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आएंगी दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर की शुरुआत में माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी थी। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। दीपिका फिलहाल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।

    पहली बार नजर आएंगी दीपिका

    ऐसी खबर थी कि एक्ट्रेस कुछ टाइम तक फिल्मों से ब्रेक लेंगी और फिर अगले साल ही कोई फिल्म करेंगी। लेकिन अब दीपिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी। खबर है कि एक्ट्रेस सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर दिखाई दे सकती हैं। मां बनने के बाद यह उनका पहला पब्लिक एपियरेंस हो सकता है। 

    वहीं रणवीर इससे पहले ओलंपिक 2024 के सम्मान में अंबानी द्वारा दी गई पार्टी में नजर आए थे। इस पार्टी में एक्टर काफी खुश दिख रहे थे। एक्टर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो बोल रहे थे,“बाप बन गया रे बाप।”

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone को नहीं बर्दाश्त Ranveer Singh का एक मिनट भी लेट आना, बेताबी में करने लगती हैं ये काम!

    NMACC में होगा मेगा इवेंट

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। ये नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) मुंबई में रखा जाएगा। ये एक बड़ा इवेंट होगा जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। यह मच अवेटेड फिल्मों में से एक है और मेकर्स इसे बड़ा इवेंट बनाने का प्लान कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    एक्शन से भरपूर यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अजय देवगन लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में तीसरी बार डीसीपी बाजीराव सिंघम के रूप में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: 'बाप बन गया रे', Ranveer Singh बेटी का पिता बनने के बाद पहली बार हुए स्पॉट, पैप्स से शेयर की खुशी