विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस अभिनेत्रियां, लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Thu, 26 May 2022 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 01:44 PM (IST)

Actresses worked In B Grade Films आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी प्रसिद्ध अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं जो ...और पढ़ें

कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस अभिनेत्रियां
कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 फेमस अभिनेत्रियां

नई दिल्ली, जेएनएन। Actresses worked In B Grade Films: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान और जगह बनाना टेढ़ी खीर माना जाता है। किसी को एक फिल्म से रातों-रात पहचान मिल जाती है तो कोई लगातार मेहनत करने के बाद भी वो मुकाम नहीं हासिल कर पाता। आज हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की छह चर्चित अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं, जो फिल्मों में कुछ बड़ा करने से पहले बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने बी ग्रेड फिल्मों में बोल्ड सीन देकर खूब सुर्खियां भी बटोरीं थी।

कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। कैटरीना कैफ बी-ग्रेड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' में काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना के साथ एक्टर गुलशन ग्रोवर थे। फिल्म में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन दिए थे। जिनकी खूब चर्चा हुई थी।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। नेहा धूपिया ने भी बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म 'शीशा' में काम किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए थे। जिनसे उन्हें खूब सूर्खियां भी मिली थी।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छी फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है। इसमें कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। ये फिल्म साल 2000 में आई डिवाइन टेंपल खजुराहो है।

मनीषा कोइराला

बहुत से लोग यह नहीं होंगे की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। वह नेपाल के एक शाही परिवार से आती हैं। ऐसी कई शानदार फिल्में हैं जिनका मनीषा हिस्सा रही हैं, हालांकि, उन्होंने 'एक छोटी सी लव स्टोरी' नाम की एक बी-ग्रेड फिल्म भी की थी। इस फिल्म की कहानी एक बड़ी उम्र की महिला और एक युवा लड़के के बीच रोमांटिक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर अब फिल्मों में अभिनय नहीं कर रही है, लेकिन उनके अभिनय की बदौलत लगभग सभी लोग उन्हें जानते हैं। ईशा ने भी एक बोल्ड बी-ग्रेड फिल्म की है। उन्होंने साल 2008 में आई डॉन फिल्म में भी अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में, 'खल्लास गर्ल' फिल्म की थी। इसके बाद उन्होंने 'हसीना- स्मार्ट सेक्सी, डेंजरस' नाम की बी ग्रेड फिल्म में भी काम किया है।

प्रीती झंगियानी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती झंगियानी ने भी बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म 'हसीना' में अपनी बोल्ड अदाकारी का जलवा बिखेरा था। इसके अलावा लगभग सभी को प्रीती झंगियानी की 'मोहब्बतें' और 'आवारा पागल दीवाना' जैसी फिल्में याद होंगी।

Also Read- Shefali Jariwala Photos: शेफाली जरीवाला ने बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में दिया कातिलाना पोज, एक बार फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

 करण जौहर की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग रोमांटिक अंदाज में दिखे ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।