Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sky Force: पहली ही फिल्म से छाए Veer Pahariya, ओपनिंग डे कलेक्शन से बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:03 PM (GMT+05:30)

    स्काई फोर्स (Sky Force) फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म से वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने डेब्यू किया ह ...और पढ़ें

    स्काई फोर्स से डेब्यू करने के बाद सुर्खियों में हैं वीर पहाड़िया (Photo Credit- Instagram)
    स्काई फोर्स से डेब्यू करने के बाद सुर्खियों में हैं वीर पहाड़िया (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. स्काई फोर्स से डेब्यू करने के बाद वीर पहाड़िया चर्चा में हैं
    2. फिल्म में उनके किरदार की तारीफ की जा रही है
    3. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके जरिए वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इससे पहले वह फिल्म असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। सिनेमाघरों में स्काई फोर्स ने रिलीज के बाद से ही धूम मचा दी है। ओपनिंग डे कलेक्शन को देखने के बाद यह बात स्पष्टता के साथ कही जा सकती है।

    हिंदी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म में विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया है। इसमें उनके अभिनय की तारीफ भी की जा रही है। इसके अलावा, मूवी से डेब्यू करने वाले एक्टर वीर पहाड़िया का अभिनय भी सराहना के काबिल है।

    वीर पहाड़िया की एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल

    डेब्यू फिल्म के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले चुनिंदा सितारे हैं। अब इस लिस्ट में वीर पहाड़िया का नाम भी जोड़ा जा सकता है। स्काई फोर्स में उनकी दमदार एक्टिंग, जोरदार डायलॉग्स और इमोशनल कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है। शानदार ओपनिंग मिलने के बाद आने वाले दिनों में अक्षय और वीर की फिल्म से और बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Sky Force फेम Veer Pahariya? असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर बॉडी डबल तक, कैसे तय किया एक्टर का सफर

    ओपनिंग डे पर फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

    स्काई फोर्स के मेकर्स ने फिल्म की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की बदौलत वीर पहाड़िया पहले एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने कमाई के मामले में पहले ही दिन 15 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

    खबरें और भी

    वीर पहाड़िया स्काई फोर्स के जरिए खुद को बेहतर एक्टर के तौर पर स्थापित करने में काफी हद तक सफल साबित हुए हैं। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की नजरें उनकी फिल्म पर टिकी हुई हैं। फिल्म में अक्षय और वीर के किरदार ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।

    Photo Credit- Instagram

    स्काई फोर्स में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, निम्रत कौर और सारा अली खान जैसे सितारों ने काम किया है। सभी के काम को दर्शकों ने पसंद किया है, लेकिन वीर को पहली बार बड़े पर्दे पर देखकर फैंस खुश हो रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी परफॉर्मेंस फिल्म के लिए हाईलाइट बन गई है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी स्काई फोर्स से आगामी दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें- Sky Force से पहले इन फिल्मों में आर्मी मैन बन चुके हैं Akshay Kumar, ओटीटी पर कहां देखें फिल्म?