विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आज रपट जायें...', Amitabh Bachchan संग बारिश में रोमांस के बाद खूब रोई थीं स्मिता पाटिल, रात भर सताने लगा था ये डर

Published: Tue, 15 Oct 2024 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 06:57 PM (IST)

बारिश और रोमांस का फिल्मों में अनोखा रिलेशन रहा है। बारिश की बूंदों के नीचे अक्सर हीरो और हीरोइन को ...और पढ़ें

'नमक हलाल' फिल्म से अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल (Jagran)
'नमक हलाल' फिल्म से अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल (Jagran)

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन-स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था 'आज रपट जायें' गाना
  2. बिग बी के साथ रोमांस के बाद रात भर रोती रही थीं स्मिता पाटिल
  3. गाने में फेमस हुई थी अमिताभ बच्चन-स्मिता पाटिल की केमेस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पर्दे पर कई अभिनेत्रियों संग रोमांस किया है। रेखा, जया बच्चन (Jaya Bachchan), जीनत अमान सहित कई एक्ट्रेस के साथ बिग बी ने अपने टाइम पर जमकर रोमांस किया। किसी दृश्य के साथ-साथ उन पर फिल्माया गया रोमांटिक सॉन्ग भी जबरदस्त हिट रहा। अमिताभ बच्चन का ऐसा ही एक रोमांटिक गाना है- आज रपट जायें।

गरजते मेघों के बीच जब हीरो और हीरोइन शर्म लिहाज भूलकर एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं, तब जाकर बन पाते हैं हिंदी सिनेमा के मोस्ट रोमांटिक गाने। कुछ इसी तरह का गाना है 'आज रपट जायें' , जिसमें अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल के साथ बारिश की बूंदों में मस्तीभरे अंदाज में प्यार भरा डांस किया था। इस गाने को सुनकर लोग आज भी थिरकते हैं, लेकिन स्मिता और अमिताभ पर फिल्माए गए इस गाने की अपनी ही कहानी है।

रोमांस के बाद खूब रोई थीं स्मिता पाटिल

'आज रपट जायें, तो हमें न उठइयो' को बारिश का मोस्ट फेवरेट गाना माना जाता है। बिना कुछ खास अंग प्रदर्शन के भी स्मिता पाटिल ने साड़ी में ही सादगी के साथ अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा रोमांस किया कि लोगों की उनके लिए तालियां नहीं रुकीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के बाद स्मिता पाटिल खूब रोई थीं। जिस गाने ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए, उसी गाने को लेकर स्मिता पाटिल रात भर रोती रहीं।

जब स्मिता पाटिल ने 'नमक हलाल' साइन की थी, तब उन्हें खुद भी नहीं पता था कि यह फिल्म और इस मूवी का गाना 'आज रपट जायें' उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक बन जाएगा। लेकिन लोगों से मिले इस प्यार के पहले उन्होंने खूब आंसू छलकाए थे। दरअसल, स्मिता कमर्शियल फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। 'नमक हलाल' से पहले उन्होंने कभी ऐसे इंटेंस सीन और गाने नहीं किए थे। ऐसे में उन्हें डर था कि कहीं उन्हें बदले रूप में देख ऑडियंस उन्हें ठुकरा न दे।

अमिताभ बच्चन के समझाने के बाद हुई थीं शांत

स्मिता पाटिल ने शूटिंग तो कर ली थी, लेकिन वह गुमसुम रहने लगी थीं। सेट पर भी वह ज्यादा किसी से बात नहीं करती थीं। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे उनकी उदासी का कारण पूछा , तब स्मिता ने बताया कि गाना तो शूट कर लिया, लेकिन वह यह समझ नहीं पा रही हैं कि उनके दर्शक उन्हें इस रूप में भी स्वीकार करेंगे या नहीं। तब बिग बी ने उन्हें खूब समझाया, जिसके बाद वह सहज हुईं।

यह भी पढ़ें: बेहद फिल्मी है Amitabh Bachchan के पिता और मां तेजी बच्चन की पहली मुलाकात, दोस्त ने डलवाई थी गले में माला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।