Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smita Patil Death Anniversary: 31 की उम्र में दुनिया छोड़ गईं थीं स्मिता, मौत के बाद रिलीज हुईं 15 फिल्में

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 11:27 AM (IST)

    Smita Patil Death Anniversary स्मिता पाटिल ने अपने करियर में मंथन भूमिका आक्रोश चक्र नमक हलाल आखिर क्यों नजराना अर्थ वारिस जैसी कई हिट फिल्मों में अपन ...और पढ़ें

    Photo Credit : ( prat/Instagram) Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : ( prat/Instagram) Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Smita Patil Death Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल उन एक्ट्रेसेस में रही हैं, जो अपनी आंखों से अदाकारी करती थीं। स्मिता ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रोमांटिक रोल्स के साथ स्मिता ने कई गंभीर किरदारों को भी पर्दे पर जिया है। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली स्मिता पाटिल की आज पुण्यतिथि हैं। आज ही के दिन यानी 13 दिसंबर 1986 को उनका निधन हो गया था। स्मित ने महज 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको बताते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

     निधन के बाद रिलीज हुई थी 15 फिल्में

    स्मिता पाटिल ने महज 12 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती, मलयालम सहित करीब अस्सी से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं स्मिता ने करियर शुरू करने के महज चार सालों में ही अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था। उन्हें साल 1977 में फिल्म 'भूमिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके तीन साल बाद फिर स्मिता को फिल्म 'चक्र' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं वो  फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। साल 1985 में स्मिता को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। आपको बता दें कि स्मिता के निधन के बाद भी उनकी 15 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुई थीं। ये बात कम लोग ही जानते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Humans of Cinema (@humansofcinema)

    इस एक्टर के साथ लिव-इन में रहने पर हुई आलोचना

    स्मिता पाटिल की जीवनी लिखने वाली फेमस राइटर मैथिली राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हो गया था जिसकी वजह से उनका निधन हुआ। वहीं स्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। यही नहीं एक्ट्रेस पर एक शादीशुदा एक्टर का घर तोड़ने का आरोप भी लग चुका है। दरअसल, स्मिता और बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर संग उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। उस वक्त राज शादीशुदा थे। इसी वजह से सबके सामने आई तो स्मिता को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। बात यहां तक बढ़ गई थी कि राज के घर वालों ने उन्हें परिवार या फिर स्मिता में से किसी एक को चुनने को कहा। इसके बाद राज ने नादिरा को छोड़कर स्मिता को चुना और वो उनके साथ रहने चले गए। स्मिता और राज उस दौर में लिव इन रहते थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली। राज बब्बर के दो बेटे हैं। एक उनकी पहली पत्नी नादिरा से आर्य बब्बर और स्मिता से प्रतीक बब्बर।

    View this post on Instagram

    A post shared by prateik babbar (@_prat)

    मौत के बाद दुल्हन की तरह सजी थीं स्मिता

    स्मिता पाटिल की मौत के बाद उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। दीपक ने बताया था कि मरने से पहले 'स्मिता पाटिल का करती थीं कि दीपक जब मैं मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना’। मृत्यु के बाद अंतिम इच्छा के मुताबिक, स्मिता को सुहागन की तरह सजाया गया।

    खबरें और भी