विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2-2 रुपये देकर किसानों ने बनाई थी Smita Patil की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 48 साल बाद Cannes में होगी स्क्रीनिंग

Published: Fri, 26 Apr 2024 10:19 AM (IST)

Cannes Film Festival में भारतीय फिल्मों का स्क्रीनिंग होना सम्मान की बात है। इस बार कान्स में स्मिता पाटिल की ...और पढ़ें

स्मिता पाटिल की इस फिल्म का कान्स में होगा स्क्रीनिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
स्मिता पाटिल की इस फिल्म का कान्स में होगा स्क्रीनिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्मिता पाटिल की फिल्म मंथन का कान्स में होगा प्रीमियर
  2. 48 साल बाद कान्स में जलवे बिखेरेगी मंथन
  3. अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Cannes Film Festival2 2024: एक तरफ कुछ सितारों को 10-15 साल खुद को साबित करने में बीत जाते हैं, दूसरी ओर स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने मात्र 10 साल के करियर में सिनेमा पर कब्जा कर लिया था। स्मिता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से सिनेमा को नवाजा है। जब भी बात स्मिता की बेस्ट मूवीज की होंगी, तो उसमें एक नाम मंथन (Manthan) का भी होगा।

श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म मंथन साल 1976 की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। यह पहली फिल्म है, जिसे किसी प्रोड्यूसर, एक्टर या डायरेक्टर नहीं, बल्कि किसानों ने मिलकर बनाया था। 48 साल बाद फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में स्क्रीनिंग होने वाला है।

मंथन का कान्स में होगा स्क्रीनिंग

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में 48 साल पुरानी फिल्म मंथन का स्क्रीनिंग होगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इसकी अनाउंसमेंट की है। जैसे ही फाउंडेशन ने बताया कि स्मिता पाटिल की फिल्म का कान्स में स्क्रीनिंग होने वाला है, स्मिता के साथ 'नमक हलाल' में नजर आ चुके अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने तुरंत पोस्ट कर इस पर खुशी जाहिर की।

अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में कहा, "बहुत गर्व की बात है कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन लगातार तीन साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक उल्लेखनीय पुनर्स्थापना के एक और विश्व स्क्रीनिंग के साथ होगा- श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' जिसमें स्मिता पाटिल समेत दिग्गज कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।"

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, "फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन भारत की बेस्ट मूवीज के विरासत को संरक्षित करने, पुनर्स्थापित करने और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए जो काम करता है वह अद्भुत है।"

यह भी पढ़ें- 7वीं क्लास में ही Raj Babbar ने देख लिया था एक्टर बनने का सपना, इस फिल्म की वजह से जाग उठी थी इच्छा

कान्स में शामिल होगा स्मिता पाटिल का परिवार

मंथन की स्क्रीनिंग के दौरान कान्स फिल्म फेस्टिवल में नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल का परिवार, फिल्म के प्रोड्यूसर्स और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह दुर्गापुर मौजूद रहेंगे। 

2-2 रुपये देकर बनी थी मंथन

यूं तो किसी फिल्म पर प्रोड्यूसर पैसा लगाते हैं, लेकिन मंथन पहली भारतीय क्राउडफंडेड मूवी थी। इस फिल्म को गुजरात के 5 लाख किसानों ने मिलकर 2-2 रुपये देकर बनाया था। इस फिल्म ने साल 1977 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। 

यह भी पढ़ें- Smita Patil Death Anniversary: DD नेशनल की न्यूज रीडर स्मिता पाटिल कैसे बनीं पैरेलल सिनेमा की सुपरस्टार? दिलचस्प है कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।