विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smriti Irani: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी, कहा- उसे एक बार फोन करना चाहिए था

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 26 Mar 2023 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 09:00 PM (IST)

Smriti Irani दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे काफी समय बीत चुके हैं। उनके फैंस आज ...और पढ़ें

File Photo of Smriti Irani and Late Actor Sushant Singh Rajput
File Photo of Smriti Irani and Late Actor Sushant Singh Rajput

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने जहां उनके फैंस को एक बड़ा सदमा दिया, वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी उनकी मौत की खबर सुन बड़ा झटका लगा था। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया है।

राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ ही समय में स्मृति ईरानी ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह कर राजनीति ज्वाइन कर ली। नीलेश मिश्रा के द स्लो इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने अपनी अब तक की जर्नी पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए हैरान करने वाली बात बताई।

'एक बार करना चाहिए था फोन'

दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए स्मृति ईरानी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई, उस दिन वह एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में थीं। लेकिन वह इस वीडियो कॉन्फ्रेंस को पूरा नहीं कर पाईं। वह यही सोचती रह गईं कि सुशांत ने उन्हें फोन क्यों नहीं किया। उसे एक बार फोन करना चाहिए था।

'उससे कहा था अपने आप को खत्म मत करना'

स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्होंने सुशांत से कहा था कि कुछ भी हो जाए तुम अपने आप को खत्म मत करना। उन्होंने कहा कि वह सुशांत को जानती थीं क्योंकि उनके सेट कभी-कभी मुंबई में एक ही स्थान पर हुआ करते थे।

अमित साध भी थे काफी परेशान

स्मृति ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनने के बाद उन्होंने 'काई पो चे' के उनके को-स्टार अमित साध को फोन किया। जब उनसे स्मृति ईरानी की बात हुई, तो वह भी इस बात से काफी परेशान थे। उन्होंने अमित साध से करीब 6 घंटे तक बात की थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 13 जून 2020 को हुई थी। वह उस वक्त 34 साल के थे। सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शव परीक्षण के आधार पर मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। उनकी डेथ के मामले को बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने संभाला।

इसी इंटरव्यू में स्मृति ने अपने मिसकैरेज होने और अगले ही दिन काम पर लौटने की भी बात बताई। उन्होंने कहा कि उनका मिसकैरेज हुआ था, और अगले ही दिन उन्हें काम पर बुला लिया गया था, वह भी सुबह सात बजे।

होना चाहिए काम का जुनून

स्मृति ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने नीलेश मिश्रा के इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्हें मुंबई आने का ख्याल आया। उन्होंने बताया कि एक गोविंद नाम के एक अभिनेता की बातें सुन उन्हें कुछ बड़ा करने का जुनून आया। स्मृति ने कहा कि अगर आपमें जुनून है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।