यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sobhita Dhulipala ने दिखाई 'पेली कुथुरु' की झलक, लाल साड़ी और चूड़ियों की टोकरी ने खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शोभिता धूलिपाला इस बीच प्री ...और पढ़ें

HighLights
- नागा चैतन्य की दुल्हन बनने को तैयार शोभिता
- हल्दी की रस्मों में लग रही थीं बेहद प्यारी
- अब लाल साड़ी में दिखाई नई रस्म की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sobhita Dhulipala Celebrates Pelli Kuthuru Ceremony: साउथ सिनेमा के जानेमाने कपल नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल जल्द ही शादी करने वाला है। कुछ समय पहले ही नागा और शोभिता की मंगल स्नान की रस्म को पूरा किया गया था। इस दौरान कपल अपने परिवार के साथ रस्में निभाते नजर आया था।
शोभिता ने शेयर की प्यारी तस्वीरें
अब एक्ट्रेस ने अपने कल्चर से जुड़ी एक और रम्म की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शोभिता ने तस्वीरों की एक गैलरी शेयर की है, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पारंपरिक साड़ी और ज्वैलरी एक्ट्रेस के लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पेली कुथुरु'।

Photo Credit- Instagram
.jpg)
ये भी पढ़ें- शुरू हुए Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के प्री-वेडिंग फंक्शन, एक्ट्रेस को लगी हल्दी
फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अंदाज
बात करें तस्वीरों की तो शोभिता ने इस रस्म के लिए लाल रंग की साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज आउटफिट कैरी किया। एक फोटो में घरवाले उनके पैरों पर हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में सब उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।

Photo Credit- Instagram
एक फोटो में हाथ में चूड़ियों की एक टोकरी पकड़े काफी प्यारी लग रही हैं। फैंस अभिनेत्री की फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शोभ्स तुम सबसे खूबसूरत हो'। वहीं एक ने लिखा, 'आप कुछ भी पहन लें हमेशा प्यारी लगती हैं'।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
कई साल की डेटिंग के बाद लिया शादी का फैसला
इस जोड़ी ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए सगाई की थी। सगाई से पहले तक कपल ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। हाल ही में नागा चैतन्य ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
उन्होंने कहा था, 'पिछले कुछ महीनों में शोभिता और उनके परिवार को जानना बहुत अच्छा रहा। मैं सच में शादी के दिन का इंतजार कर रहा हूं और एक्साइटेड हूं, सभी रीति-रिवाजों में शामिल हूं और परिवारों को एक-साथ आते देख रहा हूं'।