पाकिस्तान ने बना डाला खुद का Dhurandhar शो, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर ट्रोलिंग
'जहन्नुम बा'रास्ता जन्नत' पाकिस्तानी शो के कुछ क्लिप भारतीय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ...और पढ़ें
-1776437704741_m.webp)
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी शो की हुई किरकिरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी, खासकर पाकिस्तान में, जहां दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। इसके बावजूद, नेटफ्लिक्स (Netflix) पाकिस्तान पर स्ट्रीमिंग शुरू होने से पहले ही, यह फिल्म सस्ती पायरेटेड DVD और गैरकानूनी स्ट्रीमिंग के जरिए पाकिस्तान पहुंच गई। पिछले महीने, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के साथ भी यही हुआ।
पाकिस्तान में हुई फिल्म बनाने की घोषणा
जैसे-जैसे यह फिल्म देश में पॉपुलर हुई, कई पाकिस्तानी 'लियारी' के पोट्रेशन से खुश नहीं थे। सिंध सूचना विभाग ने तो अपनी एक फिल्म 'मेरा लियारी' (Mera Liyari) बनाने की घोषणा भी कर दी, और 'धुरंधर' को 'प्रोपेगेंडा' (Propaganda) भी करार दिया। जहां एक ओर 'मेरा लियारी' अभी तक रिलीज नहीं हुई है, वहीं एक पाकिस्तानी ड्रामा को 'धुरंधर' का जवाब माना जा रहा है।
Secretary of RAW and Director of RAW are discussing how Indian govt is forcing them to destabilize Pakistan through terrorism
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) April 17, 2026
Secretary of RAW says that without destabilizing Pakistan, India might fall apart
This is a Pakistani show answer to Dhurandhar pic.twitter.com/v0iYTRR63K
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर मंडराया 'भूत बंगला' का काला साया, रणवीर की फिल्म के घटे शोज; हिंदी बेल्ट में कमाई सिर्फ इतनी
पाकिस्तान का 'धुरंधर' को जवाब
'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' (Jahannum Baraasta Jannat) एक ऐसा पाकिस्तानी शो जो देखने में भारत-पाकिस्तान जासूसी की कहानी पर आधारित लगता है। इसके कुछ क्लिप्स भारतीय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहन्नुम बारास्ता जन्नत का मतलब है 'स्वर्ग के रास्ते में नर्क'। यह शो पाकिस्तान में 29 मार्च से प्रीमियर होना शुरू हुआ है। हालांकि भारत में इस शो का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है क्योंकि इसमें जासूसी के भारतीय पहलू को दिखाया जा रहा है।
खबरें और भी
His name is Javed Sheikh.
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) April 16, 2026
U might have seen him many times in Bollywood movies.
Do you remember...?
He was Shahrukh Khan's father in movie "Om Shanti Om."
He acted in several Hindi films and made money.
With that money, he's currently making a Pakistani serial and spreading… pic.twitter.com/CUf9X9KgQI
Dhurandhar ke badle jo pakistan ne banya hai uska answer ab ekta kapur hi de sakti hai . Jisme Indian aur Pakistani nagin ki ladai dikhai jaye 😹 pic.twitter.com/PMAYi4wviw
— Byomkesh (@byomkesbakshy) April 17, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
X (पूर्व में ट्वीटर) पर यूजर्स शो के डायलॉग से लेकर इसके किरदारों तक को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर उर्दू डायलॉग बोलते समय मुश्किल हिंदी शब्दों का इस्तेमाल अजीब तरीके से करते हैं, जो उस सिचुएशन में बिल्कुल भी फिट नहीं बैठते। उनका बोलने का लहजा (accent) भी पूरी तरह से गलत है। तेज नजर वाले फैन्स ने यह भी पता लगा लिया कि शो में RAW डायरेक्टर का किरदार निभाने वाले एक्टर जावेद शेख (Javed Sheikh) हैं, जिन्होंने 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) और 'नमस्ते लंदन' (Namastey London) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) पाकिस्तान में बैन है हालांकि पाइरेटेड वर्जन ने पाकिस्तानी मार्केट में धूम मचा रखी है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गैरा जैसे कलाकारों ने काम किया है।