विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी शादी से इनकार कर घर से भाग गई थीं सीमा सजदेह, अब उसी शख्स पर आया Sohail Khan की एक्स वाइफ का दिल

Published: Tue, 22 Oct 2024 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2024 07:40 AM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता टूटने के कुछ सालों बाद ही सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ...और पढ़ें

24 साल बाद सोहेल खान की एक्स वाइफ को मिला उनका पुराना प्यार/ फोटो- Instagram
24 साल बाद सोहेल खान की एक्स वाइफ को मिला उनका पुराना प्यार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सोहेल खान की एक्स वाइफ कर रही हैं इस शख्स को डेट
  2. 24 साल बाद फिर लौटकर आया सीमा सजदेह का प्यार
  3. 1998 में सोहेल खान संग सीमा ने भागकर की थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह की लव लाइफ काफी फिल्मी रही है। सीमा खान की पहचान पहले सिर्फ अभिनेता की पत्नी के रूप में थी, लेकिन अब वह अपने नेटफ्लिक्स के शो 'फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइफ्स' के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों की पत्नियों ने अपनी जिंदगी के ऐसे-ऐसे राज खोले, जिसके बारे में इससे पहले शायद ही लोग जानते हो। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान से साल 2022 में तलाक ले चुकीं सीमा सजदेह को एक बार फिर से प्यार हो गया है। जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने सिर्फ खुलासा ही नहीं किया, बल्कि उनसे लोगों को मिलवाया भी। कौन है उनके दिल में दोबारा प्यार जगाने वाला ये शख्स, चलिए जानते हैं डिटेल्स:

सोहेल खान के बाद अब किसे डेट कर रही हैं सीमा सजदेह?

'फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइफ्स' में सीमा ने उस समय के बारे में खुलासा किया, जब उनका सोहेल खान के साथ तलाक हुआ था और वह बांद्रा का घर छोड़कर वर्ली में शिफ्ट हो गई थीं। इस रियलिटी सीरीज में उनकी लव लाइफ की पोल पट्टी भी खुल गई। सीरीज के लास्ट में सीमा सजदेह ने उनसे मिलवाया, जिसे वह सोहेल खान से अलग होने के बाद डेट कर रही हैं। उस शख्स का नाम विक्रम आहूजा है।

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ रहो 8000 डॉलर दूंगा...' सोहेल खान की एक्स वाइफ Seema Sajdeh को बूढ़े आदमी ने दिया था ऑफर

आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि विक्रम वही इंसान हैं, जिनके साथ सीमा सजदेह के साथ सगाई हो गई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन वह सोहेल खान के प्यार में उस वक्त इस कदर गिरफ्त थीं कि वह सबकुछ छोड़छाड़ कर घर से भाग गईं और उन्होंने एक्टर से शादी कर ली। अब 24 साल बाद जब वह प्यार दोबारा उनकी जिंदगी में लौटा है, तो वह उनके साथ काफी खुश नजर आईं।

सीमा सजदेह: Instagram 

बेटे निर्वान को क्या मां के प्यार करने से है आपत्ति?

इस सीरीज के अंत में विक्रम आहूजा की शक्ल तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन इससे ये जरूर कन्फर्म हो गया है कि फेम्ब्यूलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइफ का चौथा सीजन जरूर आएगा, जिसमें सोहेल खान की एक्स वाइफ के करंट ब्वायफ्रेंड के नजर आने के पूरे-पूरे चांसेस हैं।

सीमा सजदेह: Instagram

सीमा खान ने अपनी लव लाइफ की चर्चा दोस्तों से तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने बड़े बेटे निर्वान से ये जरूर पूछा कि क्या उन्हें कोई प्रॉब्लम है अगर वह अपनी जिंदगी में मूव ऑन हो जाए तो, जिसका जवाब निर्वान ने न में दिया। बस निर्वान ने बस ये कन्फर्म किया कि लड़का उम्र में उनसे बड़ा है या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो, विक्रम आहूजा पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

यह भी पढ़ें: नशे में लड़खड़ाता देख सीमा सजदेह के बेटे ने किया रिएक्ट, सोहेल खान की एक्स वाइफ बोलीं- 2 दिन तक नर्क में थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।