विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan का भाई होने के सोहेल खान ने बताए नुकसान, 'भाईजान' के बारे में कही ये बात

Published: Sun, 31 Aug 2025 06:30 AM (IST)

फिल्मकार और एक्टर सोहेल खान के प्रोफेशनल करियर में उनके बड़े भाई और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का बड़ा ...और पढ़ें

सोहेल खान के करियर में सलमान का रहा बड़ा योगदान
सोहेल खान के करियर में सलमान का रहा बड़ा योगदान

HighLights

  1. सोहेल खान के करियर में सलमान का रहा बड़ा योगदान
  2. सलमान खान का भाई होने पर बताए नुकसान
  3. मैंने प्यार क्यों किया का सुनाया दिलचस्प किस्सा

दीपेश पांडेय, मुंबई ब्यूरो। अगर घर में बॉलीवुड का सुपरस्टार हो तो उससे सीखने और मदद लेने में कोई हर्ज नहीं लेकिन इस बारे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के विचार कुछ अलग हैं। उनका मानना है कि सलमान का भाई होने के फायदे तो हैं पर कुछ नुकसान भी हैं। घर में सलमान जैसे सुपरस्टार के होने और उनके साथ काम करने में सोहेल फायदे और नुकसान दोनों देखते हैं, क्योंकि वह समय-समय पर उनकी टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

सोहेल की टांग खिंचाई करते हैं सलमान 

सोहेल ने जागरण न्यू मीडिया से बातचीत में बताया, 'कभी-कभी अच्छे आइडिया घर पर ही आते हैं, लेकिन अन्य एक्टर आपको घर पर नहीं मिल सकता। वहीं भाई को मैं जब चाहूं तब पूछ सकता हूं कि अभी मेरे दिमाग में यह आइडिया आया, क्या हम ऐसा कुछ कर सकते हैं? हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनमें वह मेरी टांग खिंचाई भी करते हैं। जैसे किसी दूसरे एक्टर से प्रोफेशनल तरीके से बोल सकता हूं कि आप हमारे स्क्रीनप्ले में बदलाव नहीं कर सकते। वहीं ऐसे मौकों पर भाई मुझे कहते हैं कि तुमने तो सिर्फ 10 फिल्में की हैं और मैंने 100 फिल्में की हैं। इसलिए मुझे पता है कि क्या सही है और क्या नहीं। इसलिए मेरी बातें सुनो।’

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: एक खिलाड़ी सब पर भारी! इस कंटेस्टेंट के सिर सजा 'एंटरटेनमेंट' का ताज, दर्शकों का जीत लिया दिल

मैंने प्यार क्यों किया का सुनाया ये किस्सा

बतौर अभिनेता सोहेल ने सलमान के साथ पहली बार साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया था। हाल ही में इसके 20 साल पूरे हुए। इस फिल्म को लेकर सोहेल बताते हैं, ‘उस फिल्म में प्यारे मोहन की भूमिका के लिए सलमान भाई ने मुझसे कहा था कि सुनो एक रोल है, इसके लिए हम किसी को कास्ट करना चाह रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि क्योंकि लोग हम दोनों की तुलना करेंगे। क्या तुम इसे करना चाहोगे? तब मैंने सोचा कि यह तो मेरे लिए बेवकूफी भरा फैसला होगा, क्योंकि मैं फिल्म का निर्माता हूं। एक तरफ मैं कैमरे के पीछे पूरी गंभीरता से लोगों के चेक साइन करूंगा और पैसों के लिए मोलभाव करूंगा। दूसरी तरफ कैमरे के सामने चार्ली चैपलिन जैसा रोल करूंगा। लेकिन फिर सलमान ने कहा कि यह सब भूल जाओ और इस रोल को करो'।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बतौर निर्देशक सोहेल की आखिरी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। निर्देशन में वापसी को लेकर सोहेल कहते हैं, ‘मेरी अगली फिल्म ‘सज्जाता तनायुष’ का पहला शेड्यूल नवंबर में शुरू होगा। मैं इस फिल्म का निर्देशन और प्रोड्यूस दोनों कर रहा हूं।’

यह भी पढ़ें- इस बॉलीवुड एक्टर ने ठुकरा दी थी Salman Khan की 'टाइगर जिंदा है', मेकर्स नहीं मान रहे थे दो शर्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।